श्रीनगर: प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका जताई है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी साढ़े 10 बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे…
Year: 2023
सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
देहरादून: प्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जनपदों में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखी जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को…
सावन के सोमवार को शिवलयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
देहरादून: सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सावन का पहला सोमवार है। जिसके चलते पहाड़ों के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइनें मंदिरों में लगी है। सोमवार सुबह से दून के सभी शिवालयों में भक्तों का तांता लगता देखा गया। पूरी द्रोणनगर आज भगवान शिव की अराधना में लीन दिखाई दी। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सावन की संक्रांति से पर्वतीय क्षेत्रों में…
भूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, छह बकरियां जमींदोज
कपकोट: वर्षा से एक गौशाला के पीछे भारी भूस्खलन हो गया। जिससे छह बकरियां मलबे में जिंदा दफन हो गई हैं। 14 बकरियों को बचा लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कपकोट तहसील के ढोक्टी, कर्मी गांव में रविवार की रात हुई भारी वर्षा से बलवंत सिंह पुत्र मोहन सिंह और धाम सिंह पुत्र केशर सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन हो गया। गौशाला में बकरियां थीं। छह बकरियां मलबे में दब कर मर गईं हैं। जबकि 14 बकरियों को स्थानीय लोगों ने मलबे…
डंपर व कार की जोरदार टक्कर,बड़ी दुर्घटना टली
देहरादून: डोईवाला- लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह एक डंपर व कार की जोरदार टक्कर में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक टैक्सी कार देहरादून निवासी मुकेश गोयल को देहरादून एयरपोर्ट छोड़ने जा रही थी। जब वह टोल प्लाजा पर टोल कटाने के लिए रुकी हुई थी। तो देहरादून की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि वह कार को काफी दूरी तक घसीटते हुए…
हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का प्रतीक: राज्यपाल
देहरादून: सोमवार को राजभवन में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का पर्व ‘‘हरेला’’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद उन्होंने राजभवन परिसर में ‘‘सावनी’’ प्रजाति के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राजभवन परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचरियों ने भी परिसर में वृक्षारोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर छोलिया नर्तक दल ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के…
गंगा का जलस्तर घटा, चीला में अभी भी विद्युत उत्पादन ठप
ऋषिकेश :रविवार को श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई थी। जबकि सोमवार को गंगा का जलस्तर करीब एक मीटर नीचे आ गया है। चीला जल विद्युत गृह में अभी तक विद्युत उत्पादन आरंभ नहीं हो पाया है। रविवार को अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने तथा अलकनंदा में भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण श्रीनगर बांध से करीब 2000 से 3000 कॉमिक्स पानी छोड़ दिया गया था। देवप्रयाग में भागीरथी तथा अन्य सहायक नदियों के मिलने से गंगा…
सीबीआई ने किया नोटिस जारी,हरीश रावत और हरक सिंह को देने होंगे वॉयस सैंपल
देहरादून :उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण को लेकर आज सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को वॉयस सैंपल देने का फैसला सुनाया। इसके लिए उन्हें जारी जारी कर दिए गए हैं। अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि विधायक उमेश शर्मा और मदन बिष्ट को भी नोटिस जारी किए जाएंगे लेकिन, संवैधानिक पद पर होने के कारण सीबीआई को पहले पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। अब सीबीआई अपने स्तर से वॉइस सैंपल लेने का समय तय करेगी।…
कार खाई मे गिरी एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, पांच घायल
नैनीताल :देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहां दो पर्यटकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रात को ही मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा घायलों तथा मृतकों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालते चिंताजनक बनी हुई है। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को देर…
जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की पैर फिसलने से मौत
पौड़ी :पौडी के सतपुली क्षेत्र में जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय तैराकों ने दोनो युवतियों को बाहर निकाला जिनमें से एक मृत पायी गयी जबकि दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दो युवतियां अपनी सहेलियों के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई। बताया…
