इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे देश के हजारों लोग

देहरादून :गर्मी की छुट्टियों में यूरोप घूमने गए देश के हजारों लोग इस वक्त इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए है बताया जा रहा है कि इटली में एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और पायलट ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल की वजह से इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों समेत फ्रैंकफर्ट होकर दिल्ली आने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं। इस दौरान दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों को आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर ही खुले में रातें बितानी पड़ रही है।…

राहुल गांधी ने किया वीडियो साझा: कहा किसान है भारत कि ताकत

देहरादून : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें। राहुल गांधी ट्विटर पर लिखा कि उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी ‘तपस्या’ को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही उन्होंने 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के…

फुटकर में 110 रु. किलो से ज्यादा बेचा टमाटर तो होगी कार्रवाई

देहरादून :जिला प्रशासन ने शनिवार को बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश जारी किए हैं | उन्होंने कहा कि फुटकर में अब कोई भी व्यापारी टमाटर को 100 से 110 रुपये से अधिक कीमत पर नहीं बेच पाएगा।टमाटर की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया हैं।कि अगर कोई व्यापारी इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया…

मोगा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

देहरादून : पंजाब के मोगा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है |बताया जा रहा है कि यहां के शहीद भगत सिंह नगर में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार तीन बदमाश शहीद भगत सिंह नगर पहुंचे और घर में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही 65 वर्षीय संतोख सिंह की मौत हो गई। वारदातस्थल पर पुलिस वह अधिकारी पहुंच चुके हैं।  

कार में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी :शनिवार सुबह तीन पानी के समीप एक कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि छट पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित चैहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी बलेनो कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर…

 बहुचर्चित स्टिंग आपरेशन प्रकरण में पूर्व सीएम हरीश रावत व विधायक मदन बिष्ट कोर्ट मे हुए पेश

देहरादून :वर्ष 2016 में हुए स्टिंग आपरेशन प्रकरण में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक मदन बिष्ट के अधिवक्ता विवेक गुप्ता, नीलमा रत्न कुकरेती, ओपी सती और मनमोहन कंडवाल पेश हुए। अधिवक्ताओं ने कोर्ट में दलील दी कि शासन जब केस को वापस ले चुका है तो अब इस पर कार्रवाई क्यों की जा रही है। अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी ओर से दलील दी गई है कि वाइस सैंपल को लेकर उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही सैंपल…

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक साथी सहित गिरफ्तार

देहरादून :दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नींबूवाला निवासी जीतेश सिंह ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को डीडी कालेज गढी कैण्ट देहरादून में एसएससी द्धारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी जिसमे अभ्यार्थी जिसका नाम महेश चन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना निवासी मनोज करोली राजस्थान है जब परीक्षा देने हेतू सेन्टर…

सीएम ने दिए मंत्रियों को  अपने क्षेत्र में रहकर राहत-बचाव कार्य में सहयोग करने के निर्देश

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी मन्त्रियों को अपने-अपने जनपदों में रहकर राहत बचाव कार्य को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रियों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रियों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर…

 घर में घुसा अजगर,टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोडा

देहरादून :शनिवार की सुबह क्लेमेंटाउन क्षेत्र में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पास एक घर में अजगर घुसने से हड़कप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह क्लेमनटाउन क्षेत्र में श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर के पास एक घर में साँप घुसने की सूचना पर पार्षद राजेश परमार द्वारा जंगलात की टीम को बुलाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच…

सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक

ऋषिकेश :सावन  की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में वर्तमान यात्रा काल में शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12रू00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया। इस दौरान रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया…