चमोली: बदरीनाथ -राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां लगातार गिर रहे पत्थरों की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग थराली मोटर मार्ग हरमनी कुलसारी के पास मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब मलबा हटाकर इसे वापस से खोल दिया गया है।
Year: 2023
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया पुस्तक का विमोचन
बागेश्वर: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बागेश्वर के योगदान के बारे में अब आप किताबों से जान पाएंगे। बागेश्वर के वीर जवानों की वीरगाथा से लोगों को परिचित कराती हुई एक नई किताब बाजार में आ गई हैं। पुस्तिका का विमोचन कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की अमर गाथा को पिरोया गया है। संकलन और संपादन प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने किया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डायट…
पेशाब कांड: पीड़ित दशमत रावत को सुदामा कहकर सीएम शिवराज चैहान ने धोए पैर
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर एक भाजपा कार्यकर्ता के बेशर्मी से पेशाब कर दी| इसका विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी साए वायरल हो रहा हैं| जिसके बाद से सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को भोपाल मुख्यमंत्री पीड़ित दशमत रावत के निवास पहुंचे। यहां सीएम ने दशमत के पैर धोकर और शॉल ओढ़ाकर उसका सम्मान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पीड़ित से बात की। सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ रहे हैं? छात्रवृत्ति मिलती है? कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाडली…
सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकता व अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक व जनसंघ के संस्थापक थे। मातृभूमि के प्रति समर्पित उनकी जीवन गाथा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कैरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए। बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे की काउंसिलिंग सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रोफेशनल करियर काउंसलर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बच्चों में रुचि और कौशल को…
सहस्त्रधारा में पहाड़ से गिरा बोल्डर, दुकान क्षतिग्रस्त
देहरादून: बुधवार रात को हुई बारिश के कारण सहस्त्रधारा बस स्टैंड के निकट दुकान के ऊपर एक बड़ा बोल्डर गिर गया। जिससे एक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार भरभरा कर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी। दोनो की दुर्घटनाओं में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चैहान ने बताया कि घटना बुधवार रात 9.20 बजे की है। सहस्त्रधारा बस स्टैंड के पास मनोज गुप्ता की दुकान के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर…
गढ़वाल केंद्रीय विवि के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा
श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते माह 1 जून को पदभार संभाला था। विवि में पांच साल बाद वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर चयन होने व निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वित्त अधिकारी के इस्तीफे की पुष्टि की। वर्ष 2018 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर…
कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर मंत्री डा. धन सिंह
-गरमपानी व सोमेश्वर में अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण -अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में करेंगे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण देहरादून: कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत कुमाऊं मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, साथ ही वह विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल
-मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री ने भेजा धन्यवाद पत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के प्रसिद्ध फल काफल भेंट किये जो प्रधानमंत्री को इतन भाए की उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी को संबोधित अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भेजे गए रसीले…
मानसून के दौरान सभी विभागीय व फील्ड अधिकारी रहें दूरभाष पर उपलब्ध: महाराज
देहरादून: मानसून सीजन के चलते लोक निर्माण विभाग की कार्य योजना को लेकर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की तैयारियों को लेकर बैठक ली। इस दौरान लोनिवि मंत्री ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिएI उन्होंने भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर तैनात रखने के भी निर्देश दिएI यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, भवन में आयोजित बैठक के…
