केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा केदारनाथ धाम में…

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

नई टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में अपील की है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। यह वोकल फॉर लोकल की दिशा में एक अच्छा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से हमारे स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार…

15 दिन से लापता युवक का शव बरामद

रुद्रपुर: संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का शव यूपी बार्डर पर नदी में बरामद होने से सनसनी फैल गयी। यूपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक़ युवक पिछले 15 दिनों से लापता था। उत्तराखण्ड सीमा से सटे चांदपुर कालोनी निवासी 25 वर्षीय बाबू राम पुत्र सतपाल स्वर्ग नगला में मजदूरी करता था। बीती 11 फरवरी से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी बिलासपुर पुलिस में दर्ज करायी थी। शनिवार…

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारी करें ग्राम चौपाल: मुख्यमंत्री

-तहसील दिवस का नियमित करें आयोजन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जनपद के समस्त अधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारी गांवों में जाकर चौपाल लगायें। समय-समय पर अधिकारी रात्रि चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर निदान करें। तहसील दिवसों का रोस्टर बनाकर नियमित आयोजन किया जाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर…

85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी: पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार में कीमत 13 लाख बताई जा रही है। पुंलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिमडी पुलिस चैक पोस्ट धुमाकोट के पास गश्त कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार चालक रणधीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ करने पर आरोपी रणधीर…

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अनूठी पहल, परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं का किया जाय मार्गदर्शन

रुद्रप्रयाग: जनपद के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद में रिक्त चल रहे विषय के पदों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद मुख्य शिक्षा…

मुख्यमंत्री निकले पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर

-पावर वीडर आधुनिक कृषि यंत्र से की खेतों की जुताई। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ टिहरी में दिन की शुरुवात खेत जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण कर ग्राम वासियों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा…

सीएम धामी ने चौपाल के दौरान मंच छोड़ महिलाओं के बीच बैठकर की वार्ता

नई टिहरी/देहरादून: अपने दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखंड थौलधार के ग्राम तिवाड़गांव में आयोजित पर्यटन ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मरोड़ा, तिवाड़ गांव में पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा स्मारक बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने तिवाड़ गांव एकलिंग का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या का अवलोकन भी किया। पर्यटन पर आधारित चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोड़ महिलाओं के बीच बैठे और उनसे वार्ता की उन्होंने गांव वासियों का हालचाल जाना, पर्यटन…

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

देहरादून: सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने नगर निगम, देहरादून के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की। इस अभियान में नगर निगम, देहरादून ने भी सहयोग दिया। शनिवार को सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों ने परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा…

मंडलायुक्त ने साइंटिफिक एडवाइजर्स बैठक की तैयारियों का जायजा

रुद्रपुर: G–20 सम्मेलन के अंतर्गत नैनीताल जनपद के रामनगर में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। इसको लेकर शनिवार को मंडलायुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक हमले के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, रुकने आदि की व्यवस्थाओं के साथी रोड कनेक्टिविटी की जांच हेतु पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर–गदरपुर–दोराहा–बाजपुर बनना खेड़ा–बेलपड़ाव–रामनगर होते हुए ढिकुली तक सड़क वव्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान कमिश्नर ने सभी अधिकारियों…