बदमाश ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर वसूले एक लाख रुपये

देहरादून: एक बदमाश ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली। आरोपी ने ठेकेदार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पीड़ित कालसी क्षेत्र निवासी हैं और ए क्लास के ठेकेदार हैं। उन्हें पिछले दिनों एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। लगातार दो महीने से उन्हें फोन किया जा रहा था। एक…

हरदा ने की मुख्यमंत्री धामी के धैर्य की प्रशंसा, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफों के पुल बांध दिए I जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई I शनिवार को कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्‍यमंत्री के सामने जोशीमठ भूधंसाव की समस्याएं रखीं। जिसमे पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल थे। इस मुलाकात के बाद हरीश रावत ने मुख्‍यमंत्री धामी की प्रशंसा में फेसबुक पर पोस्‍ट शेयर किया। हरीश रावत ने पोस्ट में लिखा ‘भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ…

देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूर्व सीएम के बयान के विरोध में उतरे तीर्थपुरोहित

तीर्थपुराहितों ने बोर्ड के खंडन को बताया सही देहरादून: देवस्थानम बोर्ड को लेकर दिए गये बयान के बाद एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के तीर्थपुरोहितों के निशाने पर है I केदार सभा के साथ ही केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को देवस्थानम बोर्ड को लेकर एक बयान दिया था I जिसमे उन्होंने कहा था कि “पहले देवस्थानम बोर्ड होता तो उसकी आय से जोशीमठ का पुनर्निर्माण हो जाता” I जिस पर उत्तराखंड…

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

हरिद्वार: प्रेस क्लब में रविवार को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक खानपुर उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है l उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी…

मुख्यमंत्री धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने साथ ही “पराक्रम दिवस” की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

युवक-युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना धर्मपुर के कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल और शिल्पी के रूप में हुई हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज (23 जनवरी) सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसके शव के साथ एक लड़की का शव भी पड़ा मिला। नेहरू कॉलोनी सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि…

पटवारी पेपर लीक मामले के आरोपियों कि होगी संपत्ति जब्त

देहरादून: पटवारी-लेखपाल परीक्षा के पेपर लीक के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुभाग अधिकारी समेत उसके साथियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। पटवारी-लेखपाल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच हरिद्वार में बनाई गई एसआईटी को दे दी गई थी।…

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था रखें चाक चौबंद: आईजी रेंज

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज ने सभी जनपदों को ख़ास निर्देश दिए हैं। आईजी गने आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से ही सघन चेकिंग शुरू करने के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। आईजी रेंज ने शनिवार को सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि…

अवैध सम्पत्तियां सील करने के साथ अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

हरिद्वार: नगर में अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के बाद हरिद्वार ए रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने के साथ अवैध निर्माण को ढहाने व अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के चलते शनिवार को भी अवैध निर्माण व कालोनी को सील करने की कार्रवाई जारी रही। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज ए.एस गुसाईं द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत…

जोशीमठ में कम हुआ पानी का डिस्चार्ज, 540 एलपीएम से घटकर 136 एलपीएम

-242 प्रभावित परिवारों को अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि की गई वितरित देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी व अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी दीI उन्होंने जानकारी दी कि जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घाट रहा हैI बताया कि जोशीमठ में 242 प्रभावित परिवारों को अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की…