देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा सशक्त उत्तराखण्ड 2025 से संबंधित कार्ययोजना एवं संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से आवासीय भवनों के नक्सों की स्वीकृति आदि की व्यवस्थाओं को सुगम करने को लेकर सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आवासीय भवनों के नक्से 15 दिन के अन्दर स्वीकृत हो जाय यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रधिकरणों को दिएI सीएम ने इस संबंध में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं को व्यवहारिक एवं…
Year: 2023
आदिवासियों की प्रकृति के साथ जीने की कला अत्यंत सराहनीय: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों को संरक्षित करने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य के लिये समर्पित ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति हमारे समाज की महत्वपूर्ण विरासत है। आदिवासियों की प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित कर जीवन जीने की कला अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से…
राष्ट्रपति से मिले उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रपति को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को वर्तमान में गतिमान चारधाम यात्रा और दिसंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित किया।
सीएम धामी ने किया हैस्को गाँव शुक्लापुर में कार्यों का अवलोकन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम ने ऐसे कार्य राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी करने की बात कहीI उन्होंने इस क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित करने की भी बात कहीI मुख्यमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के इस नेक कार्य के लिए हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की प्रसंशा कीI बुधवार को हैस्को गाँव शुक्लापुर में अवलोकन के मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा…
एसटीएफ ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पर की छापेमारी
देहरादून: एसटीएफ व बाजपुर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए एक हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की| पुलिस ने यहां से 6 सेमीऑटोमैटिक पिस्टल, तंमचे, कारतूस, मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने के भारी उपकरण बरामद किये| साथ ही फैक्ट्री चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ को जनपद उधमसिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री संचालित होने गोपनीय सूचना काफी समय से मिल रही थी। जिस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट…
एस.एस.बी. सेवकों ने अपर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस.एस.बी. स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एस.एस.बी. स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने एसीएस राधा रतूड़ी से एस.एस.बी. स्वयं सेवकों के लिए इको टास्क फोर्स गठन, होमगार्ड व पी.आर.डी. के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबन्धन में नियुक्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस.एस.बी. स्वयं सेवकों को सभी जनपदों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेट एवं बलदार पदों में आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति, 100 एस.एस.बी. स्वयंसेवकों को वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना में नियुक्ति, सरकारी…
50 लाख से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
रुद्रपुर: जनपद में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 लाख से अधिक कीमती स्मैक सहित बरेली का तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया। एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ढेला पुल के पास चैकिंग कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे…
हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया रेंजर का घेराव
देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को रेंजर को ही घेर लिया। दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से सटे बुल्लावाला, झबरावाला, दूधली, सिमलासग्रांट आदि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की ओर से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से नाराज किसानों ने रामगढ़ रेंज के अंतर्गत बुल्लावाला स्थित वन चैकी पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर पहुंचे रेंजर जयपाल सिंह रावत का घेराव कर समस्या के जल्द समाधान न…
सीएम धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की ली जानकारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने व आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से हो सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये…
भारी बरसात के चलते तीन लोग असमय काल के ग्रास में समाए
नैनीताल: उत्तराखण्ड में बारिश का कहर लगातार जारी है। कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के चलते तीन लोग असमय काल का ग्रास बन गए। नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के समीप रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे यहां लाखों का सामान मलबे में दब गया। पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के…
