चोरी की बाईक के साथ दो गिरफ्तार

रूद्रपुर: किच्छा कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी की बाईक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास किच्छा निवासी हरिओम शर्मा पुत्र राजकुमार ने बीते दिनों पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक संख्या यूके 06एफ 6802 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने चोरी हुई बाइक को रेलवे फटाक के पास चैकिंग के दौरान बरामद की। पुलिस…

यूथ कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त का किया घेराव

हल्द्वानी: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं के कारण हो रहे हादसों के विरोध में नगर आयुक्त का घेराव किया हैं। उन्होंने शहरवासियों को शीघ्र आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का घेराव किया। उनका कहना था कि शहर में आवारा पशु मुख्य मार्ग के साथ ही गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे हैं। ऐसे में आवारा पशुओं में संघर्ष होने पर स्थिति और खराब हो…

5 अगस्त तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 अगस्त तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मार्गों के बंद होने की आशंका जताई है। विभाग का कहना हैं कि राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की चीजें हो सकती है। बता दें, देहरादून जनपद में जुलाई महीने में बारिश का रेकॉर्ड टूट गया है। जुलाई माह में जून में सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की…

भाजपा नेता की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल

हरिद्वार: भाजपा नेता की एक घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। नेता अपनी हरकत कैमरे में कैद होने पर जान बचाकर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। मामला पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली का है। जहां एक भाजपा नेता दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करने की बात…

प्रदेश में पहली बार हुआ पीपीएस कैडर का रिव्यू, बढ़ सकते हैं 13 पद

देहरादून: राज्य में पहली बार प्रांतीय पुलिस सेवा कैडर के पदों का रिव्यू हुआ। इसमें जल्द ही 13 पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए आने वाली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है, जिसमें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद प्रदेश में पीपीएस के 156 पद हो जाएंगे। हालांकि, वर्तमान में भी मौजूदा पदों के सापेक्ष पीपीएस अधिकारियों की बेहद कमी चल रही है। बता दें, वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद पीपीएस अधिकारियों के 103 पद थे। कालांतर में राज्य…

सीएम धामी ने जी-20 इम्पैक्ट समिट समारोह में किया प्रतिभाग

रुड़की: आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से  जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है…

चमोली जैसे हादसों की ना हो पुनरावृत्ति: राधा रतूड़ी

-प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं पर नई नीति लागू करने का उच्च स्तरीय निर्णय जल्द देहरादून: चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ली। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर कई लापरवाहियां सामने आई, जिसपर एसीएस राधा रतूड़ी ने सख्त हिदायत देते हुए मानदण्डों के अनुसार ही उपकरणों का प्रयोग किये जाने के निर्देश दिएI बैठक के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया…

युवती के कंकाल की शिनाख्त के बाद हत्यारोपी प्रेमी तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार: 26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात युवती के कंकाल की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने उसके हत्यारोपी पे्रमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद शादीशुदा है जो अपनी प्रेमिका को कहीं और शादी नहीं करने देना चाह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में मिला अज्ञात युवती का कंकाल तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बना था। कंकाल की पहचान न हो पाने पर पुलिस टीम ने आसपास के थानों…

प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं पर शीघ्र होगी नई नीति लागूः रतूडी

देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं की उच्च स्तरीय बैठक कर निर्देश दिये कि सुरक्षा के मानकों के उच्चतम स्तर पर मानदण्डो का पालन करने हेतु सख्त हिदायत देने के साथ ही शीघ्र ही नई नीति लागू होने के सभी संकेत दिये। मंगलवार को यहां चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय…

एसएसपी ने किया मॉर्डन फिटनेस सेंटर का उद्घाटन

रुद्रपुदर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में मॉर्डन फिटनेस सेंटर का फीता काट कर उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस के शारीरिक एवम मानसिक दक्षता को बढ़ाने के लिए मॉर्डन जिम सीएसआईआर स्कीम के अंतर्गत बनवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पुलिस को फिटनेस पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इसलिए पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मॉर्डन फिटनेस सेंटर को खोला गया है। फिटनेस सेंटर जिम में सबसे अत्याधुनिक…