रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान होने की खबर है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेतों में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ हैI वहीं जाबरी-कान्दी- मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं, उनके खेतों को…
Year: 2023
पुलिस ने डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन किया
देहरादून: पुलिस ने जेमेटो कम्पनी के डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन कर हिदायत दी कि उनकी आड में कोई अपराध करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने सभी डिलीवरी बॉयज को हिदायत दी गई कि जिनके द्वारा अपने गृह जनपद के पुलिस थाने से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाकर जमा करेंI पुलिस उपमहानिरीक्षक ध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के समस्त थाना एवं चैकी प्रभारियों को आदेशित किया गया था कि जनपद में विभिन्न कंपनियों के डिलीवरी बॉयज कलेक्शन एजेंट एवं रिकवरी एजेंट…
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिह ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खण्डूडी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के निजी आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खण्डूडी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी को शॉल ओढ़ाने के साथ भारतीय सेना…
कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित होने को वीर जवानों का त्याग एवं बलिदान बतायाI कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के बलिदानियों को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजधानी देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। इस पर हम सभी…
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखण्ड के कई वीर सैनिक भी शामिल…
मुख्य सचिव संधू ने की डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी संग बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मांग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक संचालित किए जाने की बात कही। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाईन भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ऐप भी तैयार किया जा सकता है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहें। उन्होंने भारत सरकार…
मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित
-प्रदेश में हो रहे विकास की दी जानकारी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के चलते क्रन्तिकारी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के मौके पर प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित कियाI इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड में केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनायाI सीएम ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य पर बात करते हुए बताया कि आज उत्तराखंड देशभर के फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया हैI इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार के दौरान लागू किए गये सख्त कानून…
‘‘सघन मिशन इंद्रधनुष-5.0‘‘ को सम्बन्धित विभाग सामंजस्य के साथ बनाएं सफल: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ‘‘सघन मिशन इंद्रधनुष – 5.0‘‘ के संचालन के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने प्रत्येक सम्बन्धित विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ मिशन को सफल बनाने को लेकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मंगलवार कोम को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी कारण से टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा एवं…
राज्यपाल ने किया झाझरा ग्राम पंचायत का भ्रमण, विभिन्न विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम झाझरा का भ्रमण कर संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और विभिन्न विभागीय योजनाओं का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। राज्यपाल भ्रमण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने एक अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें जीवन…
