महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म, डॉक्टरों ने तमाम मुश्किलों पर पाई जीत

श्रीनगर। श्रीकोट के बेस चिकित्सालय में विगत नौ मार्च को चमोली जिले की एक महिला ने तीन शिशुओं को एक साथ जन्म दिया। जन्म के बाद शिशुओं के वजन से साथ ही अन्य तरह की परेशानियां थी। लेकिन बेस चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 10 दिन के परिश्रम के बाद महिला और उसके नवजात शिशुओं को नया जीवनदान दिया। दो बेटे एवं एक बेटी को जन्म देने वाली माता एवं उसके पति एवं उसके परिजनों ने शिशुओं को बेहतर इलाज देकर उनको नया जीवन देने…

 सुबह घर से दुकान को निकलने ज्वेलर्स को तमंचा दिखाकर लूटपाट

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने  तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। पीड़ित ज्वेलर्स प्रवीण वर्मा सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे। प्रवीण वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई। इसके…

रामपुर तिराहा कांड में दो सिपाहियों को सजा के बाद अन्य आरोपियों की सजा का इंतजार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान  1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड के तीस साल बाद फैसला आया है। जिसमें दो सिपाहियों को सजा सुनाई गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों ने इस फैसले पर अदालत का आभार जताया है। उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर निहत्थे आंदोलनकारी दिल्ली के लाल किला पर रैली करने जा रहे थे। एक और दो की रात अचानक उन पर पुलिस ने गोलियां बरसा दीं। महिलाओं की अस्मत लूटी गई। कई आंदोलनकारियों की जान चली गई। गोलीकांड के 30 साल बाद फैसला आया है। दो सिपाहियों…

तीन दुकानों मे लगी आग से 50 लाख का नुकसान,चार वाहन जलकर खाक

नैनीताल। सोमवार देर रात रामनगर काशीपुर रोड पर पीरुमदारा में सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 50 लाख का सामान के साथ चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। फिल्हाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अग्निकांड का शिकार हुई तीन दुकानों के मालिक सतपाल ने बताया कि पीरुमदारा में उनकी मोटर पार्टस की दुकान है। सोमवार रात को तीनों दुकानों में अचानक आग लग गई थी। पड़ोसी ने ही उन्हें दुकानों में आग लगने…

पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन, मची भगदड़, कई घरों में दरारें

उत्तरकाशी।  जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी…

स्कूल वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल। हल्द्वानी में मंगलवार को एक स्कूल वैन में आग लग गई, गनीमत यह रही की स्कूल वैन में कोई भी बच्चे नहीं बैठे हुए थे। स्कूल वैन पूरी तरह से खाली थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। यह पूरी घटना नवाबी रोड के पास की है। स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसने आग पर काबू पाया। स्कूल वैन में आग संभवत किसी तकनीकी कमी के चलते लगी, फिलहाल…

भण्डारी के जाने से कार्यकर्ताओं का बढा उत्साहः माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में चले जाने से चमोली जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखायी दिया जो लोग घरों में बैठे थे वह घरों से बाहर निकल आये हैं। आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा से पहले कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भाजपा का रुख किया है। बीते दिन बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। माहरा का…

देर रात दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक की मौत,चार घायल

रुड़की। क्रिकेट खेलने के दौरान  दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद के बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही…

अलर्ट जारी, कॉर्बेट पार्क होली पर रहेगा बंद

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होली के पर्व पर दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में पार्क में दो दिन रात्रि विश्राम और एक दिन डे सफारी बंद रहेगी। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक वनों और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते है और कॉर्बेट प्रशासन भी लगातार अपने पार्क के वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में मुस्तैद रहता है, उसी को लेकर पार्क प्रशासन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व पर अलर्ट जारी करने…

बड़ा एक्शनः उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

नई दिल्ली/देहरादून। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों…