Blog

असम में उत्तराखण्ड के हजारी सिंह का बलिदान

देहरादून। असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह ने बलिदान दे दिया। उनके बलिदान की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के बलिदान होने की खबर पर सीएम ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष का आकस्मिक निधन

चमोली। भाजपा नेता तथा श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद भटृ ( 79)आकस्मिक निधन हो गया। उनके बड़े पुत्र कुलदीप भटृ ने अवगत कराया कि उनके पिता मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटृ बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा उन्होने अपने पैतृक घर गोपेश्वर में उन्होंने अंतिम सांस ली है। अनुसुइया प्रसाद भटृ के आकस्मिक निधन पर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोक संवेदना व्यक्त की है तथा उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार…

 मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

कोटद्वार। रक्षाबंधन के दिन कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक में एक गुलदार ने मासूम को अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।रक्षाबंधन को अपनी मां के साथ कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा तल्ला गांव में पांच साल के मासूम अपनी नानी के घर आया था। जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मासूम को आंगन से उठाकर अपना निवाला बना लिया था। वह गुलदार आखिकार पकड़ा गया। वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में…

संदिग्ध हालत में कार में मिला महिला और पुरूष का शव

देहरादून।  सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने दो मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल…

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

देहरादून।  विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों के चीन व पाकिस्तान से तार जुड़े हुए हैं। इस मामले मंे पूरी तरह से जांच की जा रही है। सोमवार को यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि मोहब्बेवाला, निवासी पीडित द्वारा माह जून-2024 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा पंजीकृत कराया कि उसके द्वारा नौकरी के लिए आनलाईन सर्च किया गया था…

सीएम ने हाट कालिका मंदिर में की पूजा

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी। डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

कैंटर वाहन में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप

नैनीताल। रामनगर  में सोमवार सुबह कैंटर वाहन के भीतर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल को पुलिस को दी गयी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस ने अपने  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले मे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रामनगर भवानीगंज के पास स्थित कुष्ठ आश्रम के समीप स्थित वन निगम के खाली पड़े प्रांगण में खड़े एक कैंटर वाहन के केबिन में एक व्यक्ति का…

फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में मिला लापता कॉन्स्टेबल का शव

हरिद्वार। रविवार देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे कॉन्स्टेबल का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस मौत के सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कॉन्स्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा के मॉनसून सत्र…

आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में मौके पर किया समस्याओं का समाधान

हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, जलभराव, आपदा राहत आदि से सम्बन्धित आई। कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त कियाजनपद के सभी सीएचसीध्पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीन से चिकित्सक एवं कार्मिकों की उपस्थित अनिवार्य है। इसके लिए सीएमओ सभी पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीनें लगवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई मे आयुक्त श्री रावत ने…

गोशाला में घुसा गुलदार,ग्रामीणों में दहशत

नई टिहरी। जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गोशाला में रविवार सुबह गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने किसी तरह मौके पर पहुंच कर गुलदार को पिंजरे में कैद किया ।जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गोशाला में गुलदार दिखा तो वह वापस चली गई। फिर नौ बजे…