देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ठोस कूड़ा प्रबंधन के तहत् कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि ठोस कूड़ा के 100 प्रतिशत निस्तारण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण, सोर्स सेग्रीगेशन एवं डस्टबिन फ्री सिटी की दिशा में कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने अगले 15 दिनों में प्रदेश में विश्वस्तरीय ठोस कूड़ा प्रबंधन प्रणाली विकसित हेतु एक आदर्श प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के…
Blog
सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। राज्य के सभी जनपदों से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने आये खिलाड़ियों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के शुभारंभ के अवसर पर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के प्रथम…
संघ चालक मोहन भागवत करेंगे हरिहर आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत
-सीएम धामी समेत गोवा और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित कई राज्यों के नेता 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े ही नहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है। बता दें कि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश…
देर रात तीन मंजिला रेस्टारेंट में लगी आग,लाखों का नुकसान
उत्तरकाशी: नौगांव क्षेत्रांर्तगत एक तीन मंजिला रेस्टोरेंट व एक बैकरी में देर रात आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है जबकि आग से लाखों का नुकसान होने की बात सामने आयी है। घटना के अनुसार बीती देर रात लगभग 12 बजे पुलिस व फायर सर्विस को सूचना मिली कि नौगांव बाजार स्थित एक होटल में आग लग गयी है। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन…
डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
रूद्रप्रयाग: एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 9.30 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे डंपर ने रतूड़ा के समीप एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र रघुनाथ सिंह बिष्ट (47), निवासी नगरासू छिटककर सड़क पर जा गिरा,…
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक…
विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: तीर्थनगरी ऋषिकेश में विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाला एक मनचला पकड़ा गया है। इस मनचले ने स्पेन से आई पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने विदेशी टूरिस्ट की शिकायत के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एसएसपी श्वेता सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को स्पेन की एक महिला ने तहरीर दी थी कि एक युवक ने उसका पीछा…
जांच में खुलासाः एटीएम लूटेरों के पास थी फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी
रूड़की: बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एटीएम मशीन काटने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में पौड़ी जिले की स्कॉर्पियो का नंबर निकलकर सामने आया है। वहीं, पुलिस ने हल्का दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस की दो अलग-अलग टीम बदमाशों की तलाश में मेवात और वेस्ट यूपी पहुंची हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा में रुड़की-लक्सर रोड पर एसबीआई के एटीएम में शनिवार की रात पौने तीन बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन…
सीएम धामी ने दिए अधिकारीयों को निर्देश, 2025 तक बनाएं राज्य को ड्रग्स फ्री
-गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से किये जाएं कार्य -ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करारों को तेजी से उतारा जाए धरातल पर देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करारों को तेजी से धरातल पर उतारा…
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती !
-पाकिस्तान के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद नई दिल्ली: मुंबई बम हमलों के मास्टरमाइंड, मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। दाऊद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है। वह 1993 बम विस्फोट मामले में वांछित है।…
