Blog

लव जिहाद को लेकर तनाव बरकरार, पीएसी तैनात

उत्तरकाशी: लव जिहाद मामले पर जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से पुरोला का माहौल गरमाया हुआ हैं। मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें पिछले 15 दिनों से नहीं खुल पाई हैं। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुरोला में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बुधवार से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। बता दें, पुरोला में गारमेंट्स, नाई, दर्जी, फल सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम…

उधार लिए रुपए वापस मांगने पर वृद्धा को डंडों से पीटा

हल्द्वानी: एक वृद्धा ने पड़ोस में रहने वाली महिला को 50 हजार रुपए उधार दिए थे और जब उसने रुपए वापस मांगे तो पड़ोसन ने कील लगे डंडे से वृद्धा को बुरी तरह पीट दिया। जिससे उसके सिर पर 12 टांके और 3 सेमी गहरा घाव हो गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में संजय कालोनी भोटियापड़ाव निवासी परवीन खान (60) पत्नी स्व.वसीम खान ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह घर में अकेली…

भाजपा कर रही हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव उत्पनः माहरा

केंद्र से माँगा जवाब बोले कहा है काला धन कहा है, दो करोड़ रोजगार रुद्रपुर: किच्छा में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीडन करने का आरोप लगा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव पैदा कर उनकी भावनाओ से खेलने का काम कर रही है और अब भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में 75 प्रतिशत वन भूमि है  15 प्रतिशत बेनामी है। मात्र दस…

पछवादून की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

देहादून: पछवादून में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए  बुधवार को पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं को लेकर सवाल खड़े किए। पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को कई बिंदुओं पर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र की जनता की बात रखी। दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हर्बटपुर क्षेत्र में हुए दिन दिहाड़े 5 लाख की लूट का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसके चलते आम जनता में असुरक्षा का…

सीएम धामी ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर किसानों को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की बधाई दी हैं| इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से खाद्य सामग्रियों की बर्बादी पर रोक लगाने का संकल्प लेने की बात कही | उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सभी अन्नदाता किसानों को कोटिशः नमन। भोजन जीवन की मूल आवश्यकता है और हमारी सनातन संस्कृति में ईश्वर को आभार व्यक्त करते हुए सभी को भोजन प्रदान करने की प्रार्थना के साथ भोजन ग्रहण करने का विधान है। आइए, इस अवसर पर हम सभी…

गंगा नदी के बीच फंसे बुजुर्ग ने पत्थर पर गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश: मुनिकीरेती के पास 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर गुजारनी पड़ी। सुबह जब लोग भ्रमण के निकले तब बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बचाव दल ने बुजुर्ग को सुबह रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में पानी कम होने के कारण वह छोटी धारा को पार कर गंगा के बीच टापू पर चला गया। और कुछ…

स्वच्छ गंगा को बनाया जाय आमजन का अभियान: मुख्य सचिव

-गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर व बुद्धिजीवी लोगों को किया जाय शामिल: संधु देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने राज्य गंगा समिति संग बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने गंगा के अंतर्गत स्ट्रेचवाईज समितियों का गठन किए जाने के निर्देश दियेI वहीं सीएस ने स्वच्छ गंगा को आमजन का अभियान बनाने के लिए गठित समितियों में स्थानीय बुद्धिजीवी व गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर लोगों को शामिल किये जाने की बात कही। कहा कि इससे लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारियों को अच्छा…

हरकी पौड़ी में हुआ एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का समापन

हरिद्वार: पवित्र तीर्थ स्थल हरकी पौड़ी पर एक दिवसीय गंगा, यमुना और सरस्वती नदी यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर गंगा आरती का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही इस मौके पर हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल भी शामिल हुए। हरकी पौड़ी पर सपंन्न यात्रा को संबोधित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीगंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संरक्षण से जनता जनार्दन को सीधे जोड़ना है…

इंतजार दूल्हे का था आ पहुंची पुलिस

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग में शादी समारोह के दौरान बारात का इंतजार किया जा रहा था। किन्तु ऐन समय दूल्हे की जगह पुलिस आ पहुंची। जांच में सामने आया कि दुल्हन नाबालि है। जिसके चलते परिजनों को यह विवाह रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने…

हुड़दंग करते 12 युवक गिरफ्तार, सात वाहन सीज

देहरादून: पुलिस ने अभियान चलाते हुए 12 युवकों को हुडदंग करते हुए गिरफ्तार कर, सात वाहनों को सीज कर दिया है। वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया हैI वहीं हुड़दंग करने वाले लड़कों को ऑपरेशन मर्यादा के चलते पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून में वाहनों में सायरन, बुलट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने व नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़ा करने वालों…