Blog

भाजपाइयों पर भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप

–मंत्री प्रेम चंद के खिलाफ आयोजित महापंचायत का मामला – पुलिस कर रही मामले की जांच ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी व धर्मवीर प्रजापति के मध्य हुए विवाद के बाद बीते रोज पीड़ितों को समर्थकों ने श्यामपुर शहीद स्मारक के समीप महापंचायत बुलाकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा संगठन की ओर से महापंचायत में शामिल दो लोग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इन व्यक्तियों पर महापंचायत के माध्यम से भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने…

वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों समेत पांच की मौत

देहरादून: उधमसिंहनगर जिले में एक वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। खटीमा की लोहियाहेड निवासी द्रोपदी अपनी 12 वर्षीय पुत्री ज्योति व भाई के दो बच्चों को लेकर रात्रि अपने घर लोहियाहेड लौट रही थी। इस बीच वाहन शारदा नदी में जा गिरा, जिससे इस दुर्घटना में चालक समेत कुल पांच की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, चालक व तीन बच्चों समेत पांच सवार थे, सभी की मौत हो गई। मृतक महिला के भाई मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी, सूचना…

जी-20 में ‘जेंडर एंड करप्शन’ विषयपर एक चर्चा

-विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने लिया भाग नरेंद्र नगर: जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के चलते गुरुवार को चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श हुआI इस दौरान केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लियाI लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर भी चर्चा की | चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपने…

विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर: प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया हैI इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए निर्धारित उन नौ रत्नों का भी खुलकर जिक्र किया जिसके जरिए “डबल इंजन” की सरकार पहाड़ी राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी सरकार का पूरा जोर, “विकास के नवरत्नों पर है”। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि “नवरत्नों की माला को पिरोने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के जो…

मुठभेड के बाद असलाह सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर: थाना पुलभट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी का असलाह सप्लायर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत कारतूस बरामद किये। गिरफ्तार तस्कर असलाह की डिलीवरी देने सितारगंज जा रहा था। सर्तकता के चलते वे पुलिस के हत्थे चढ गया। गुरुवार को सीओ एसटीएफ व साइबर सीओ कार्यालय में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीओ सुमित पांडेय व निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात को एसटीएफ…

मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड 2025 को लेकर की समीक्षा बैठक

कृषि एवं उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप के संबंध में की समीक्षा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड 2025 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समीक्षा बैठक की I इस दौरान उन्होंने उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। कृषकों की आय दुगुनी करने के लिए उच्च मूल्य…

शिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंया खंडित

नैनीताल: नगर की लोअर मालरोड के समीप स्थित शिव मंदिर में चोरी की कोशिश की गई है। चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने मूर्तियां खंडित की हैं। मंदिर के पुजारी व नाव चलकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गई है। मंदिर के पुजारी व नाव मालिक समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लोअर मालरोड के समीप बोड स्टैंड में शिव मंदिर के दानपात्र को तोडने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मंदिर में पहले भी…

वैश्विक स्तर भ्रष्टाचार मिटाने को दुनिया का एक होना जरूरीः अजय भट्ट

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। आज यहां उत्तराखंड के नरेंद्र नगर टेहरी में होटल वेस्टिन में जी-20 की दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक संवाद के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है। इस बैठक में वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों…

डीजल टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत, एक गंभीर

टिहरी: गुरूवार सुबह डीजल टैंकर के खाई में गिर जाने से जहां चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पुलिस चौकी प्लासडा द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आते हुए नरेंद्रनगर से एक किमी पूर्व पुलिस चौकी…

अगले दो हफ्ते में लॉन्च होगा बीएसएनएल 4G

देहरादून: केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगले दो हफ्ते में बीएसएनएल 4G को लॉन्च किए जाने का बड़ा एलान किया हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने 200 साइटों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करना शुरू कर दिया है और तीन महीने के परीक्षण के बाद, यह प्रति दिन औसतन 200 साइटों को लॉन्च करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि 4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया…