केंदीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने ट्रेन में सवार छात्रों से की बातचीत देहरादून: आज गुरुवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा। वहीं इस दौरान देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन…
Blog
उत्तराखण्ड बोर्ड के दंसवी व बारवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, फिर लड़कियों ने बाजी मारी
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट गुरूवार को जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षाफल जारी किया। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विघार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चैहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान…
हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रोचारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए आरती एवं पूजा-अर्चना कर सन्त महात्माओं का आशीर्वाद लिया। बुधवार को हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम किसी के बुलावे पर नहीं बल्कि ईश्वर की असीम कृपा से यहां पहूंचे हैं। कहा कि महामण्डलेश्वर…
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में किया क्रेच का शुभारम्भ, कार्मिकों ने जताया आभार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की बेहतर सुविधा और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र…
उत्तराखंड में 26 मई तक बिगड़ रहेगा मौसम का मिजाज
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूवार्नुमान सही निकला। मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की…
10 जून को आयोजित होगी आईएमए में पासिंग आउट परेड
देहरादून : भारतीया सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 10 जून को आयोजित की जायेगी। इसमें देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपनेकृअपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। आईएमए की ओर से पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारतीय सैन्य अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इशानी मैत्रा के अनुसार देश की प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी 1 अक्टूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 91 वर्षों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता 40 से 1650 जेंटलमैन कैडेट तक बढ़ा दी है। अब तक…
अभिनेत्री कंगना रनौत ने बाबा केदारनाथ के दरबार में टेका मत्था
रूद्रप्रयाग :बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार सुबह 24 मई को केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर पर माथा टेका। कंगना रनौत के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने कंगना रनौत का स्वागत किया। इससे पूर्व अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद भी लिया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने…
जी-20 के लिए विदेशी मेहमानों का सिलसिला जारी
देहरादून : जी-20 की बैठक के लिए दो विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे। बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।एसडीएम डोईवाला ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान नरेंद्रनगर के लिए…
अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो दबोचे
देहरादून : देर रात ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि देर रात सूचना मिली की दिल्ली नंबर की एक लग्जरी कार होंडा सिटी से कुछ लोग हरिद्वार की ओर से तस्करी कर अंग्रेजी शराब ऋषिकेश लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद विभाग ने…
बिजली गिरने से दर्जनों बकरियां मरी
उत्तरकाशी : आंधी तूफान के साथ बेमौसमी बारिश उत्तराखण्ड में कहर बनकर बरस नही है। बीती रात चले आंधी तूफान में प्रदेश भर में किसी न किसी रूप में अपना कहर बरपाया है। जनपद उत्तरकाशी में महेंद्र सिंह की 19 बकरियों, हुकम सिंह की दो और नारायण सिंह की पांच बकरियों की जंगल में बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि इस बारिश व औले गिरने से मौसमी फसलों के नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम बार बार अपना रंग बदल रहा है पर चारधाम यात्रियों में फिर भी…
