Blog

डीजीपी पहुंचे केदारनाथ, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जनपद रुद्रप्रयाग के अपने 2 दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होने इस दौरान केदारनाथ मन्दिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धाम में तैनात पुलिस बल की बैठक ली। इस दौरान उन्होने पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय व खाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने धाम में नियुक्त पुलिस बल के लिए व्यवस्थायें दुरुस्त होने के साथ पुलिस कार्मिकों को उच्च कैलोरी युक्त खाघ पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश…

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया अवैध क्लीनिक सील

हल्द्वानी: आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा. राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को…

जौलीग्रांट हेलीपैड से शुरू हुई केदारनाथ के लिए हेली सेवा

देहरादून: जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए…

खाई में गिरी कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल :सोमवार देर रात धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। धारी पुलिस चैकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे।…

एयरपोर्ट मे पास जंगल में मिला शव,हत्या की आशंका

देहरादून : डाईवाला में जौलीग्रांट एयर पोर्ट के पास झाडियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा हैI पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैI वहीं पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डोईवाला के जौलीग्रांट में एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना कोठारी मोहल्ले की सड़क से लगभग 80 मीटर दूर की है।…

मुख्य सचिव ने किया ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारम्भ

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में मिशन कर्मयोगी के तहत राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी द्वारा तैयार ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बी. पी. पाण्डेय भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शीघ्र आईजीओटी पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आईजीओटी पोर्टल पर ऑनबोर्ड होने के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी शीघ्र नामित…

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी के एक होटल में चले रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एएसटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराया है। मामले में दो होटल मैनेजर को दबोचा गया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही सूचनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए…

ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने  कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अभ्यर्थियों को कराते थे पास,तीन गिरफ्तार

देहरादून: इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आइईएलटीएस) परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी के ट्रक चालक को पैसे देकर रास्ते में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की जाती थी। आरोपित वर्ष 2021 से कई बार परीक्षा में गड़बड़ी कर चुके है। आरोपित ओएमआर शीट में छेड़छाड़ के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 2-3 लाख रुपये लेते थे। बीते 25 फरवरी को…

बदरीनाथ में बिना अनुमति लगाए क्यू आर कोड के मामले में केस दर्ज

देहरादून: बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमति लगाए गए क्घ्यूआर कोड के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने ट्वीट करके दी है। बदरीनाथ धाम के पास चंदा मांगने के लिए बिना अनुमित लगाये गये क्यूआर कोड के संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में भी ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगाI सूबे के डीजीपी…

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारीयों संग बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 24 से 28 मई 2023 में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के चलते मुख्य सचिव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों एवं वापसी में एयरपोर्ट तक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। कहा कि प्रतिभागियों को एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं…