Blog

13 जून को होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक: ऋतु खंडूडी भूषण

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी | विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी| उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 14 जून से…

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को मिली भारत सरकार से निवेश स्वीकृति

देहरादून: राज्य में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई हैI जिसके बाद इस परियोजना पर जल्दी ही पुनर्वास सहित निर्माण कार्य शुरू किये जायेंगेI परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई हैI सचिव सिंचाई हरि चन्द्र सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को सचिव जल संसाधन भारत सरकार की बैठक के दौरान नीति आयोग व केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड राज्य की योजनाएं निवेश स्वीकृति के लिए राखी…

केंद्र ने जू को फारेस्ट्री एक्टिविटी किया घोषित

देहरादून: उत्तराखंड में अब जू के लिए वन विभाग को अपनी ही लैंड ट्रांसफर नहीं करानी पड़ेगी। केंद्र ने जू को फारेस्ट्री एक्टिविटी घोषित कर दिया है। इसके अलावा कैंपा से इसके लिए बजट देने को भी मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में हल्द्वानी जू, जसपुर टाइगर सफारी और कण्वाश्रम कोटद्वार में जू व रेस्क्यू सेंटर का काम जल्द शुरू हो पाएगा।  केंद्र ने इसके लिए कई तरह की शर्तें भी रखीं हैं। जिसमें पेड़ कम से कम काटने का ध्यान रखने को कहा है। इसके अलावा 40 प्रतिशत तक…

डीजीपी अशोक कुमार ने दिये विधानसभा सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा सत्र, चारधाम यात्रा एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देशि दिए। वहीं चारधाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के भी निर्देश दिए।…

सोनिया और राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देहरादून: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को कड़ा विरोध जताएगी। इस मुद्दे पर पार्टी 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी। मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए ईडी ने राहुल को 13 जून और सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया है। इसके लिए ईडी ने दोनों नेताओं को समन भी जारी किए हैं। ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करेगी।  इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी समन जारी किया गया है।…

एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देश पर सवारी वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस का कड़ा अभियान

देहरादून: एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने देहरादून शहर के मध्य सवारी वाहनों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहन खड़े करने को लेकर यातायात पुलस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे I जिसके चलते यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया I अभियान के तहत पुलिस ने निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर सवारी बैठाने या उतारने वाले वाहनों पर क्लैम्प की कार्यवाही कर चालान काटेI एसपी ट्रैफिक के निर्देशों के बाद शुक्रवार को निर्धारित स्टॉपेज पर वाहन न खड़े करने के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने 14 सीटी बसों,…

पर्वतीय इलाकों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में भी जल्द मिलेगी राहत

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, चारों धामों के साथ ही निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने रविवार से मैदानों में राहत मिलने की संभावना जताई है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। खासकर…

आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी आइएएस यादव विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। ऐसे में शनिवार को रामविलास यादव के लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। छापेमारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है I उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 व्यक्तियों व संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में की जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। एक स्थानीय होटल में आयेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने के लिये एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मनित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिये…

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का बड़ा खतरा, 3 दिनों में दोगुने हुए मामले

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो गए हैं। गुुरुवार को कोरोना 32 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण में इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में कोरोना के नए मामले करीब दो गुने हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्य में कोरोना के कुल 17 नए मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 32…