Blog

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत एवं असुविधाओं के प्रति शासन ने उठाया कड़ा कदम

देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान एक सप्ताह में 20 तीर्थयात्रियों की मौत और यात्रा की अव्यवस्थाओं पर शासन हरकत में आया है। स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने विभागीय अधिकारियों और चारधाम से संबंधित जिलों के डीएम, पुलिस कप्तान व सीएमओ के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान कुछ ठोस निर्णय भी लिए गए। साथ ही विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। इससे तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती हैं। शासन…

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने दाखिल किया अपना नामांकन

देहरादून: चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दोरान निर्मला के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहे। माहरा ने उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है, जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संयोजक बनाया गया है। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन…

चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

देहरादून: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों का नाम सामने आया हैं| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की हैं| स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय…

पिथौरागढ़ जिले में 4.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके

देहरादून : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। साथ ही नेपाल सीमा, जौलजीबी, धारचूला में झटका तेज रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रांर्गत और जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांर्गत पर भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना प्राप्त की गई। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भुवन कापड़ी का नाम गायब।

चंपावत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही एक बार फिर से उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। नामांकन के बाद चुनावी सभाएं एवं रैलियो की भीड़ चुनाव में पार्टियों की गंभीरता को दिखा रहा है। देश एवं प्रदेश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी है । इस बार ताजा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से हराने वाले एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी का नाम गायब है। जिसके बाद…

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नौ मई को चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। वहीं अब 11 मई को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज नेता भी सामिल रहींगे। कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने इस बात की जानकारी दी है। विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन…

पंतनगर एयरपोर्ट में सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून: मंगलवार को मौसम खराब होने की वजह से पंतनगर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आपात लैडिंग करानी पड़ी। धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एनेक्सी प्रथम में विश्राम एवं भोजन के बाद वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर से 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने  मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने…

चारधाम यात्रा: डीजीपी ने की श्रद्धालुओं से पंजीकरण कर दर्शनों को आने की अपील

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से पंजीकरण कराने के बाद ही दर्शनों के लिए आने की अपील की हैI चारों धाम में श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ पर नियंत्रण को लेकर आ रही समाश्या को देखते हुए उन्होंने यह अपील कीI डीजीपी ने यह भी कहा कि अगर भीड़ ज्यादा बढ़ी तो बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को पुलिस रोक भी सकती है। चारधाम यात्रा के चलते सभी धामों में बढ़ती श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ ने पुलिस प्रशासन को सख्ते में डाल दिया हैI यह समस्या…

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान

देहरादून: आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएओं के चलने की जानकारी दी हैं। साथ ही बताया है कि इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।  मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे…

मौसम में आया बदलाव, चारधाम यात्रा रूट सहित पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून: सोमवार शाम से मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश मे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राज्‍य के अधिकतर इलाकों में सुबह में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मंगलवार को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। जिसके चलते चारधाम यात्रा रूट सहित इन जिलों पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन,…