Blog

प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे सहित कई नेताओं के घरों पर लगाई आग

देहरादून: सोमवार को महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से वहा की स्थिति और खराब हो गई हैं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पुश्तैनी घर को आग लगा दी। इसके अलावा इन प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को भी आग के हवाले कर दिया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के दौरान पांच लोगों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 200 लोग घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए…

कैग की आडिट रिपेार्ट में पकड़ी गई लापरवाहियों पर शिक्षा विभाग के अफसरों के पास नहीं जवाब

देहरादून : महालेखाकार (कैग) की आडिट रिपेार्ट में पकड़ी गई लापरवाहियां, धांधली और वित्तीय अनियमितता के मामलों में शिक्षा विभाग के अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है। समग्र शिक्षा अभियान में तो हालत और भी बुरी है। चार महीनों के बाद भी 173 विभिन्न मामलों में केवल 96 मामलों में ही कार्रवाई की रिपेार्ट मिल पाई है। चमोली, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिला परियोजना अधिकारियों ने एक भी मामले में अनुपालन रिपेार्ट अब तक नहीं दी है। डीजी-शिक्षा/ एसपीडी-समग्र शिक्षा अभियान बंशीधर तिवारी ने एक बार फिर…

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने उठाये सवाल

देहरादून : गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ सहित बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा के मार्ग में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं कराने में सरकार फेल रही है। देशदुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं को  बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने…

जाली नोट चलाने वाली गिरोह को पुलिस ने पकड़ा , 4 गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखण्ड में जाली नोट चलाने पहुंचे हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इन चार युवकों में एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 200 के चार जाली नोट बरामद किये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है, साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी मात्रा में जाली नोट चलाने के चक्कर में थे। दरअसल टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर…

चारधाम यात्रा के कारण तीन जिलों में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव

देहरादून : प्रदेशभर से करीब 2.60 लाख उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। चूंकि, चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इसलिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चारधाम प्रभावित जिलों में होनी संभव नहीं है। चारधाम यात्रा की वजह से तीन जिलों में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया गया है। तीन जिलों में अब 15 मई को शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। दरअसल, पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के 1521 सीधी भर्ती पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रक्रिया चलाई जा…

रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिला आतंकी पत्र, कई धार्मिक स्थलों समेत मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी

देहरादून: रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को रविवार रात, धमकी भरा अज्ञात पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस व इंटेलिजेंस एजेंसी इसको लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का भी मिलान कर रही है। रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को लिखे इस पत्र में, लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का…

हरिद्वार से शुरू हुई बदरी व केदार धाम के लिए हवाई सेवा

देहरादून: चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, यात्री अब धर्मनगरी हरिद्वार से सीधे बद्री व केदारनाथ, हवाई यात्रा के द्वारा पहुंच सकेंगे। पिलग्रिम एवीऐशन कंपनी ने यह हवाई यत्र शुरू करवाई है। कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जाएगी। इससे पूर्व कंपनी द्वारा देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था। अब सीधे हरिद्वार से हेली सेवा शुरू होने…

सीएम धामी ने कराया नामांकन,पार्टी दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता रहे मौजूद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमार को चम्पावत विधान सभा उपचुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम दिग्गजों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। जिसके बाद वह भाजपा के कई आला नेताओं समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। चम्पावत विधान सभा उपचुनाव में नामांकन कराने से पूर्व सीएम धामी 90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद चंपावत पहुंचे। इस…

खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी पर लगाए आरोप

देहरादून : उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोप लगते हुए कहा है कि धामी सरकार खटीमा और प्रदेश में बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्‍यमंत्री धामी पर यह आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा हैं, अपनी भूल का आकलन खुद करें। धामी खटीमा में विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच कराएं। बता दें कि कापड़ी ने सीएम धामी को…

डॉक्टर स्ट्रेंज का चला जादू, रिलीज के पहले दिन बनाया नया रिकॉर्ड

देहरादून: मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ भारत के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस बिजनेस कमाल का रहा| इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सेन स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज-2’ फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में, भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने भारत में पहले ही दिन 27 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया…