Blog

सियाचिन ग्लेशियर में भूस्खलन से हवलदार गजेंद्र सिंह चौहान शहीद

देहरादून : सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग होने के कारण कान्हरवाला निवासी 325 लाइट एडी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर 23 फरवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। जगेंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलने से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है । कान्हरवाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान के मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने जगेंद्र सिंह चौहान (35) पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान के शहीद होने की जानकारी दी। 325 लाइट एडी बैटरी कमांडर मेजर…

छात्रों के बाद अब प्रदेश के शिक्षकों को टैबलेट देने के लिए वार्षिक प्लान तैयार

देहरादून: छात्रों के बाद अब प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर टैबलेट देने के लिए वार्षिक प्लान तैयार किया जा रहा है । मंगलवार को वार्षिक कार्ययोजना एवं वर्ष 2022-23 के बजट के संबंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में भी प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की बात कही गई है। उसी के अनुसार विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव…

धर्म संसद पर हाईकोर्ट की सख्ती, सरकार को स्तिथि स्पष्ट करने के दिए निर्देश

देहरादून : हाईकोर्ट में हरिद्वार में धर्म संसद के नाम पर भड़काऊ भाषण देने के मामले पर न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई I इस मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद सरकार को 23 फरवरी तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। । बता दे कि मामले के अनुसार नदीम अली निवासी ज्वालापुर ने हरिद्वार कोतवाली में 2 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज कर कहा था कि हिंदू साधु संतों ने हरिद्वार…

पुलिस की जांच में खुलासा यूकेडी प्रत्याशी ने खुद ही रचा स्वयं पर हमले का प्रपंच , प्रत्याशी ने की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून: रुद्रप्रयाग के उत्तराखंड क्रांतिदल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर चुनाव के दौरान हुए हमले को पुलिस ने झूठा करार दिया है। मामले की विवेचना पूरी करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 182 में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रत्याशी द्वारा स्वयं प्रपंच रचा गया था| वहीं डिमरी ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में जांच करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 12…

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हरीश रावत ने जताई पोस्टल बैलेट पर धांधली की आशंका

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुके है I लेकिन पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। वहीं, पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का एक वीडियो जारी हुआ है I वीडियो जारी कर उन्होंने पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है।  बता दे कि राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर…

दून अस्पताल में फिर से शुरू हुई एमआरआई जांच, मरीजों को मिली राहत

देहरादूनः प्राइवेट लैब में महंगी फीस देकर इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर आई है I लंबे इंतजार के बाद राजधानी के सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच शुरू हो गई है। दून अस्पताल में बीते 2 साल से एमआरआई जांच ठप पड़ी हुई थी। लेकिन अब नई एमआरआई मशीन शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। इससे पहले दून अस्पताल आने वाले मरीजों को प्राइवेट लैब में महंगी फीस देकर जांच करानी पड़ती थी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डिप्टी मेडिकल…

रोडवेज कर्मचारियों का दिसंबर से अब तक वेतन ना मिलने पर प्रदर्शन जारी

देहरादून : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी है। जिसके चलते कर्मचारियों ने एक घंटे तक काम ठप रखकर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आज हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में धरना स्थल पर हुई सभा में प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को अभी तक दिसंबर से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी दिसंबर और जनवरी का वेतन भुगतान करने, एसीपी के नाम पर वेतन से कटौती के आदेश को वापस करने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग कर रहे…

सीएम धामी बोले ज्यादा दिन नही टिकेगी हरीश रावत की खुशी, भाजपा को मिलेगी प्रचंड बहुमत

देहरादून :राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ एक बयान सामने आया है। सीएम धामी ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत बार-बार अपने बयान बदलते रहते हैं। कभी वे खुद सीएम बनना चाहते हैं तो कभी दलित मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।…

स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

देहरादून: सोमवार सुबह स्कूल के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक शिक्षक है और 2 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। जानकारी के आनुसार कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक सवार थे, जिनमें से…

डाक मतों पर धांधली का आरोप दर्शा रहा कांग्रेस की बौखलाहट: मनवीर सिंह चौहान

देहरादून : कांग्रेस के डाक मतों में धांधली और इवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा ने उनके बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसीलिए अपनी खराब स्थिति को देखते हुए अब इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। कहा कि कभी ईवीएम तो कभी डाक मत और कभी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप कांग्रेस…