देहरादून : उत्तराखंड कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमी हो रही है I भले ही कोरोना केसों में कमी आई है लेकिन कोरोना मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 103 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इनमे देहरादून जिले के तीन अलग अलग अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में एक, चम्पावत में एक, देहरादून में 32, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 17, पौड़ी में 15,…
Blog
वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत 2 ग्रामीण गिरफ्तार, 61पेड़ की इजाजत लेकर काटे 82 पेड़
देहरादून: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ईड़ा मल्ला गांव में दिए गए। इस मामले में वन विभाग ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। कटे हुए अतिरिक्त 21 पेड़ों की लकड़ी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को अवैध कटान के मामले में पुष्कर सिंह निवासी ईडा मल्ला और सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम कांडई तहसील कोटद्वार के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल…
देर रात बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 11 की मौत
देहरादून: उत्तराखंड में चंपावत जिले में सोमवार देर रात बारातियों से भरी एक बोलेरो गहरी खाई में गिरने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिकसड़क हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चम्पावत जिले में शादी के बाद गांव वापस जा रही बारातियों से भरी एक बोलेरो तभी रीठा-सूखिढांग सड़क पर देररात दो से ढाई बजे के करीब गहरी खाई में गिर गई | ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी जिसके बाद आपदा न्यूनीकरण की टीम तुरंत ही मौके पर…
22-25 फरवरी को मौसम फिर ले सकता है करवट,बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहावना हो रहा है I चटक धूप के साथ हवाए चल रही है I लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है I विभाग ने 22 और 23 फरवरी को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगल और बुधवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुमाऊं मंडल व क्षेत्रों में…
हरिद्वार पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक, कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति
देहरादून : हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी I लेकिन अब चुनाव में आरक्षण के लिए जिलाधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि 28 मार्च 2021 को हरिद्वार जिले में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। तब से एडीओ पंचायत बतौर प्रशासक नियुक्त हैं।…
दून और गंगा घाटी में जोखिमों से मुकाबला करना सीखेंगे बीएसएफ के जांबाज प्रशिक्षु अफसर
देहरादून: बीएसएफ के जांबाज प्रशिक्षु अफसर दून और गंगा घाटी में जोखिम से मुकाबला करना सीखेंगे। बीआईएएटी में 116 प्रशिक्षु अफसरों के नए बैच का शुभारंभ हो गया है। बीआईएएटी के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने साहसिक, जोखिम और आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया हैं। डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग (बीआईएएटी) में सीओटी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 116 प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसके बारे में बात करते हुए कमांडेंट नेगी ने कहा कि, एसआई (डीई) प्रशिक्षु अफसरों…
नैनीताल पर्यटकों के लिए जल्द होगा कॉमन टिकट सिस्टम लागू
देहरादून : नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए एक नई खबर सामने आई है I पहले पर्यटकों को नैनीताल के चिडियाघर, बॉटनिकल गार्डन और नारायण नगर स्थित वॉटरफॉल तक जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना पड़ता था। लेकिन अब चिड़ियाघर प्रबंधन इन तीनों टूरिस्ट स्पॉट का एक पैकेज तैयार कर कॉमन टिकट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके बाद एक टिकट से ही पर्यटक तीनों स्थानों की सैर कर पाएंगे। यदि कोई पर्यटक इनमें से किसी एक ही जगह जाना चाहेगा तो उसे सिर्फ एक ही जगह की एंट्री…
पंजाब के बसियाला व रसूलपुर में 1000 से अधिक मतदाता, लेकिन एक भी वोट नहीं पड़ा
देहरादून: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन राज्य में बसियाला व रसूलपुर दो ऐसे भी गांव रहे जहां के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया। दोनों गांवों में 1000 से अधिक मतदाता थे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से फाटक बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है | फाटक बंद होने के कारण लोगो को पांच किलोमीटर घूमकर गढ़शंकर-नवांशहर सड़क पर जाना पड़ता है। यह रास्ता काफी संकरा है। इस रास्ते में…
भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने जताई कई विधानसभा सीटों में भितरघात को लेकर आशंका
देहरादून : भाजपा के एक और प्रत्याशी ने भितरघात को लेकर आशंका जताई है I कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई विस सीटों पर भितरघात की आशंका जताई है। उन्होंने कहा जिन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, उन पर आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीते दिनों हुए विस चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों…
कांग्रेस ने जताई हरिद्वार पंचायत चुनाव पर आपत्ति
देहरादून : हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को लेकर सियासत गर्म हो गई है I पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है I चुनाव के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रतापशाह को ज्ञापन दिया। गोदियाल ने कहा कि जब तक प्रदेश नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है। उनका कहना है कि वर्तमान में…
