मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़केंःसीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है. ऐसे में सड़कों को दुरुस्त करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने मानसून सीजन खत्म होते ही एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरा…

उत्तराखण्ड में गुरूवार को भी भारी बारिश का अलर्ट

हल्द्वानी के देवखड़ी नाले में बही दो कार रुड़की के आवासीय क्षेत्र में जल भराव पौड़ी में भूस्खलन से सड़क बंद, यात्री फंसे देहरादून। बीते दो दिन थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर सूबे के मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य में गुरूवार के लिए भी मौसम विभाग द्वारा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो तो बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं के कारण तमाम सड़के बाधित हो चुकी है। वहीं कुछ स्थानों पर…

देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुआंे ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। देवशयनी एकादशी पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुआंे ने भारी संख्या में गंगा में डूबकी लगाकर पूर्ण्य अर्जित किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सालभर में आने वाली 24 एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के निमित्त व्रत और पूजा पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नियम अनुसार यदि देवशयनी एकादशी पर पूजा पाठ, व्रत आदि किया जाएं, तो भगवान विष्णु सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। वहीं, यदि इस दिन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कर व्रत और…

 शहीद संजय सिंह पुष्वाण का पार्थिव शरीर पंचतत्वों  में   विलीन

रुद्रप्रयाग। अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा देश में शहीद हुए 39 साल के संजय सिंह पुष्वाण का मंगवलार को रुद्रप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स के जवान थे, और भारतीय सेना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे। वहीं पर 10 जुलाई को उनका निधन हो गया था, जिनका पार्थिक शरीर बीते रोज ही उनके पैतृक गांव रुद्रप्रयाग जिले के किमाणा गांव में पहुंचा था, जहां मंगलवार को संजय सिंह पुष्वाण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।…

हरेला पर्व पर मुख्य सचिव ने अमलतास का पौधा रोपित किया

देहरादून। लोकपर्व हरेला पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने अमलतास के पौधा रोपित किया। मंगलवार को यहां उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि…

हरेला पर्व पर सीएम धामी ने शहीदों के नाम पर किया वृक्षारोपण

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश भर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग की ओर से शहीदों के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी में पौधरोपण कर प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि अपने घर या खाली पड़े भूमि पर पौधारोपण कर प्रदेश में हरियाली लाने का काम करें। जिससे ना सिर्फ पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि समृद्धि और खुशहाली भी होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के जो पांच…

भद्रकाली मंदिर में शिव महापुराण का दिव्य आयोजन

देहरादून। अनारवाला मंदिर में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा शिव महापुराण का दिव्य आयोजन किया गया। 108 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश लिए पीत वस्त्रों में ढोल दमाऊ की थाप के साथ पुष्प बरसाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भद्रकाली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। जहाँ पर वेद मंत्रों के साथ पुराण पूजन व व्यास जी का पूजन किया गया। इसके बाद हरैला पर्व पर एक वृक्ष मां के नाम’ भक्तों सहित आचार्य ममगांई ने वृक्षारोपण भी किये। आज प्रथम दिवस की कथा प्रवचन करते हुए ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव…

बच्चे को बचाने को गंगा में कूदी मां,जल पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। गंगा में बह गए अपने पांच साल के बच्चे की जान बचाने के लिए एक मां ने अपनी जान को खतरे में डाल दिया। वहीं ऐन समय पर जल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों का सकुशल रेस्क्यू किया। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मेरठ से आए एक परिवार के कुछ सदस्य नाव घाट पर गंगा में नहाने के लिए उतर गए। अचानक पांच साल का वंश गंगा में बह गया। वंश की जान खतरे में दिखाई दी तो उसकी मां गुड्डी देवी ने…

दून में दरोगाओं के बम्पर तबादले

देहरादून। एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर सहित दरोगाओं के बम्पर तबादले करते हुए शंकर सिंह बिष्ट को एसओजी नगर का कार्यभार सौंपा। आज यहां पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी ने इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट को एसओजी देहात से एसओजी नगर का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही चकराता थाना प्रभारी शिशुपाल राणा को एसएसआई सहसपुर, चन्द्र शेखर सिंह को कोतवाली विकासनगर से थाना प्रभारी चकराता, भरत सिंह रावत को कोतवाली डालनवाला से एसएसआई थाना रायपुर, अमन चढडा को एसआईएस शाखा से चैकी प्रभारी कुल्हाल, विनेश कुमार को चैकी प्रभारी…

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर ने किया टिहरी बांध का निरीक्षण

देहरादून। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पीएसपी (पम्प स्टोरेज प्लांट) परियोजना की प्रगति पूछी। कहा कि राष्ट्र को उर्जा और जल, सिंचाई के क्षेत्र में देश के लिए टिहरी बांध का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएसपी बनने से टिहरी बांध अपनी सम्पूर्ण क्षमता 2400 मेगावाट विधुत उत्पाद शुरू कर देगा। टीएचडीसी ने सीएमडी आरके विश्नोई, निदेशक (तकनीक) भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह, अधिशासी निदेशक टिहरी परियोजना एलपी जोशी ने बताया कि पीएसपी प्रोजेक्ट के सिविल कार्य…