दोपहर दो बजे तक उत्तराखण्ड की चार संसदीय सीटों के परिणाम आने की उम्मीद

देहरादून। देशभर में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है तो कांग्रेस प्रत्याशी मंगलवार को होने वाली मतणना में उलटफेर की उम्मीद लगाए बैठे हैं।  उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यह पहले चरण का मतदान था। इसके बाद 6 चरण के मतदान और हुए और एक जून को 7वें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग संपन्न हुई थी। अब मंगलवार 4 जून को 543 लोकसभा सीटों के लिए डाले…

सीएम धामी ने चारधाम पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

हरिद्वार। बीते दिनों से चारधाम पंजीकरण केंद्र पर अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आने के बाद सोमवार को सीएम धामी  हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही सीएम धामी ने यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल ग्राउंड में चल रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री लाइन में लगे। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उनसे पंजीकरण…

एक और बाघिन ने शावक को दिया जन्म

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है  राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। यहां बाघों का…

दून में टिहरी की सात और हरिद्वार की तीन विस सीटों की होगी मतगणना

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टिहरी लोकसभा सीट की सात विधानसभा सीट (राजपुर, चकराता, विकासनगर, कैंट, रायपुर, सहसपुर और मसूरी) और हरिद्वार लोकसभा सीट की तीन विधानसभा सीट (धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश) की मतगणना होनी है। जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में 4 जून को होने वाले काउंटिंग को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रिहर्सल किया गया। इस दौरान तमाम व्यवस्थाओं को जांचा गया। इसके साथ ही काउंटिंग के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। इसके साथ ही काउंटिंग को लेकर चार…

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

देहरादून। विश्व साइकिलिग दिवस पर साईकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। आज यहां उत्तराखंड की समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक मंच पर एकत्र होकर विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन किया गया। पहाड़ी पैडलर, रोड स्पिन वोररिएर, सरमंग एडवेंचर, विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की टीम ने सामूहिक रूप से विश्व साइकिल दिवस मनाया। विश्व साइकिल दिवस अवसर पर उत्तराखंड साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया , रैली में 150 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी पुरषोत्तम(आई ए एस) मौजूद रहे। उन्होंने…

नगर निकायों में  प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देरी हो रही है। इसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने और नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो तब तक के लिए विस्तारित किया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं।पिछले साल दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल…

 खलंगा में पेड़ काटे जाने का विरोध लगातार जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लाखों पेड़ विकास कार्यों के नाम पर बली चढ़ गये है , अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण बहुत प्रभावित हुआ है, बेतहाशा गर्मी बढना और जिसका असर अब वाटर लेवल पर भी पड़ा है और अब सरकारी तंत्र का बेतुका खलंगा परियोजना को लाना जो कि देहरादून के लिए बहुत घातक साबित होगा । खलंगा फोरेस्ट को कुछ चंद लोगों के फायदे के लिए बहुत गलत तरीके से नस्ट किये जाने के मनसूबे को देहरादून की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और वह इसके लिए कमर कर चुके…

दोबारा शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,सिर्फ पांच घंटे में स्‍लॉट फुल

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए शनिवार सुबह सात बजे दोबारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। स्लॉट फुल होने के चलते दोपहर 12.10 पर बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन को कोसा। चारों धाम के लिए कुल छह हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य पूरा होते ही रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया।इससे पहले गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान पहुंचकर चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं…

गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हरिद्वार। गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र 36 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नैनबाग टिहरी गढवाल निवासी एक युवती से दुष्कर्म मामले में कोतवाली हरिद्वार में बीती 30 मई को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती शाम सूचना मिली कि वह दोनो आरोपी रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट के समीप देखे गये…

यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ पहुंचे सीएम

चमोली। पंजाब और हिमाचल से लोकसभा चुनाव प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का हल्द्वानी जाने का कार्यक्रम है।हल्द्वानी में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चिह्नित कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के मोटर मार्गों की स्थिति, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे।