चमोली। शनिवार सुबह वैली ऑफ फ्लावर्स के मुख्य प्रवेश द्वार पूजा अर्चना के बाद पर्यटकों की आवाजाही हेतु खोल दिए गए हैं। 31अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुली रहेगी। जैव विविधता और अल्पाइन पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक जून से प्रकृति प्रेमियों और देशी विदेशी पर्यटकों के दीदार हेतु खुल गई है। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रबंधन ने घाटी को खोलने की सभी ओपचारिक तैयारियां पूरी कर ली थीं। घांघरिया…
Category: उत्तराखंड
शिकार करने आए गुलदार पर कुत्ते पड़े भारी,किया घायल
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर…
वन अपराधों में पकड़ी गई गाड़ियां सरकारी संपत्ति घोषित
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग अंतर्गत वन अपराधों में लिप्त 10 गाड़ियों को विभाग ने सरकारी संपत्ति यानी राजसात कर दिया है। जिसके तहत अब विभाग इन गाड़ियों को नीलामी करने जा रहा है। डीएफओ तराई पूर्वी वनप्रभाग हिमांशु बागड़ी ने बताया वन अपराध में पकड़े गए इन सभी वाहनों का नीलम होना है। यह अवैध खनन और अवैध लकड़ी तस्करी में पकड़े गए हैं। वाहनों को राजसात (सरकारी संपत्ति) घोषित कर दिया है। इन वाहनों को भारतीय वन अधिनियम 1027 के तहत राजसात घोषित करने की कार्रवाई की गई…
भवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए। यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी। हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित…
अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलना शुरू
देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में अवैध बस्तियों पर अतिक्रमण करके बनाई गई अवैध कॉलोनियों पर सोमवार से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की टीम ने 27 अवैध बस्तियों में 500 से ज्यादा मकानों को तोड़ने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरादून में बीते रोज ही देहरादून नगर निगम, एसडीडीए और मसूरी नगर पालिक ने 504 नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद आज अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। 504 नोटिस में से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने 403,…
भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक,प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची
उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के 6 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पाकर फायर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। घटना सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है। उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है. मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। घटनास्थल के लिए फायर सर्विस,…
चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करायेगा ‘यात्रा समाधान’ मोबाइल एप्लीकेशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग के अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और…
भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
हरिद्वार। देशभर में भीषण गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों…
एक और आदम खोर गुलदार पिंजरे में कैद
श्रीनगर। श्रीनगर क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के आतंक के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में 11 पिंजरे लगाए हैं। जिसमें एक बार फिर गुलदार कैद हुआ है। पिंजरे में कैद गुलदार उम्र 7 साल बताई जा रही है। मेडिकल के बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे बजे के आसपास ग्लास हाउस के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम पौड़ी नागदेव रेंज लाई है। वन विभाग…
जांच का विषयः गुप्ता बंधुओं को उत्तराखण्ड में कांग्रेस शासन में भी मिली थी वाई श्रेणी की सुरक्षा
देहरादून। उत्तराखंड में गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख रहा थे। उन्हें भाजपा की राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसके अलावा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन उत्तराखण्ड की सत्ता में गुप्ता बंधुआंे का रसूख था। सुरक्षा का सारा खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। लेकिन समय का चक्र बदला तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह…
