बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को राहत, रिकवरी नोटिस पर रोक

नैनीताल। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से भेजे 2.68 करोड़ के वसूली नोटिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई।नगर निगम हल्द्वानी की ओर से बनभूलपुरा में 08 फरवरी को हुई हिंसा में नुकसान के बदले में आरोपी मलिक को 2.68 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। नोटिस में तीन दिन के अदंर उक्त धनराशि नगर निगम में जमा कराने को कहा गया था। हल्द्वानी तहसीलदार ने आरोपी को 25 अप्रैल 2024 को…

 राज्यपाल ने गुरूद्वारे में टेका मत्था

नैनीताल। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को नगर के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद समीप में स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

चारधाम यात्रा के संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात

देहरादून। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। शनिवार को यहां संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यात्रा के सुचारू संचालन हेतु अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु अशोक कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल व पंकज कुमार उपाध्याय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद ऊधमसिंह नगर व सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर को 26 मई से 6 जून तक…

चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग के लिए गठित की जाएगी कमेटी

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा चरम पर है। मौजूदा स्थिति ये है कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। चारों धामों में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 52 हो गया है। धामों में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअली चारधाम यात्रा की बैठक के दौरान सीएम धामी ने एसीएस आनंद…

आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध मंे उतरे व्यापारी

रुद्रपुर। लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटे के बाद भी जारी रही। आयकर विभाग की टीम चारों जगहों पर जमी है। इस दौरान आयकर विभाग के छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं। रुद्रपुर शहर में पिता-पुत्र और तीन लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय और घरों पर आयकर…

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला,हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते कराई इमरजेंसी लैंडिंग

रूद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। । जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था। हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को…

लौटाए जायेंगे बिना पंजीकरण वाले तीर्थयात्री

देहरादून। बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को लौटाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को एडवाइजरी जारी की है। चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भारी भीड़ की वजह से सरकार को व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किलें हो रही हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार हो चुका है। चारों धाम में भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने पंजीकरण का सख्ती से अनुपालन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को मुख्य…

 राज्य सरकार ने आईजी जोशी को सौंपी गंगोत्री-यमुनोत्री की जिम्मेदारी

देहरादून। राज्य सरकार ने आईजी अरुण मोहन जोशी को गंगोत्री और यमुनोत्री में भीड़ को नियंत्रित करने, जाम की समस्या और पार्किंग के साथ-साथ यात्रियों से अच्छा व्यवहार हो, इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री में हालात बेहद खराब हो गए थे। सरकार ने आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को चारधामों की जिम्मेदारी सौंपते हुए यह सुनिश्चित किया था कि यात्रियों को अब यात्रा में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में पुलिस विभाग ने अरुण मोहन जोशी को गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे महत्वपूर्ण टास्क…

चारधाम बस संचालकों की परमिट सरेंडर करने की चेतावनी

ऋषिकेश। चारधाम बस संचालकों ने आरटीओ कार्यालय में परमिट सरेंडर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सभी परिवहन स्वामियों ने व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर चारधाम यात्रा के बहिष्कार की चेतावनी दी है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अंतर्गत संचालित होने वाले सैकड़ों वाहन बुकिंग होने के बावजूद पिछले 10 दिन से खड़े हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने ऐलान किया है कि यदि सरकार अति शीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं खोलती है…

यात्रा मार्ग पर बढ़ते दबाव के चलते श्रद्धालुओ को भेजा जा रहा है करातबद्ध

रूद्रप्रयाग। श्री केदारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव के चलते अब पुलिस द्वारा उनको कतारबद्ध तरीके से भेजा जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें कि श्री केदारनाथ धाम हेतु अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, गत दिवस रिकार्ड 38 हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं और कपाट खुलने से आज तक की स्थिति में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम हेतु आ रहे श्रद्धालुओं एवं यात्री…