रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य सचिव व प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद की सीमा सिरोहबगह से सोनप्रयाग तक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। मंगलवार को यहां जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद की सीमा सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक यातायात व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भवः की परम्परा के तहत किया जाए स्वागत ताकि वह…
Category: उत्तराखंड
घोड़े खच्चर और डंडी कंडी की संख्या और समय निर्धारित
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पादित किए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक घोड़े-खच्चर एवं डंडी के आवागमन के लिए अधिकतम संख्या एवं समयावधि निर्धारित की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी, बड़कोट, पुलिस उपाधीक्षक, बड़कोट एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उत्तरकाशी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर यमुनोत्री धाम पैदल…
श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश चमोली। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अभिनव कुमार द्वारा चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत श्री बद्रीनाथ धाम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर के आसकृपास के स्थानों की सुरक्षा एवं मन्दिर के बाहर एवं अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बनाये गये पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होने विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला अफजाई करते हुए निर्देशित किया गया…
माउंट थेलू के आरोहण के लिए दल रवाना
उत्तरकाशी। गंगोत्री गलेशियर की समुद्रतल से 19,692 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट थेलू के आरोहण के लिए पुणे का छह सदस्य दल गंगोत्री के कनखु बैरियर से रवाना हुआ। यह इस वर्ष का पहला पर्वतारोही दल है, जो कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के करीब डेढ़ माह बाद गंगोत्री गलेशियर की किसी चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ है। पुणे के पर्वतारोही दल के साथ उनकी मदद के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के भी दो सदस्य माउंट थेलू के बेस कैंप तक मौजूद रहेंगे। वन दरोगा…
चारधाम यात्राः ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर हंगामा,उग्र यात्रियों ने काउंटर गिराए
हरिद्वार। सोमवार को चारधाम यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर हगामा खड़ा हो गया। तीन दिन बंद रहने के बाद सोमवार से दोबारा यात्रियों के पंजीकरण शुरू होने थे। लेकिन शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद प्रशासन की ओर से घोषणा की गई कि चारों धामों में ज्यादा भीड़ होने के कारण फिल्हाल और पंजीकरण नहीं हो पाएंगे। जिससे यात्रियों का सब्र टूट गया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग लांघकर काउंटरों को गिरा दिया। इसपर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रुप…
गर्मी से मिलेगी राहत,जून में प्री-मानसून की वर्षा की उम्मीद
देहरादून। इस साल समय से पूर्व मानसून पहुंचने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।जून में प्री मानसून वर्षा शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के चलते शीतकालीन वर्षा पर बुरा असर पड़ा है और सामान्य से बहुत कम पानी बरस पाया। मगर इसकी भरपाई ला नीना से होने की पूरी संभावना है। ला नीना का प्रभाव अगस्त व सितंबर में नजर…
जानकीचटृी में करंट लगने से घोड़े की मौत
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचटृी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक के लिए मुआवजे की भी मांग की। इस मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा…
25 मई से बदरीनाथ और हेमकुंड के लिए हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद
चमोली। इस बार तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। आगामी 25 मई से गौचर हवाई पट्टी से सेवा के शुरू होने की उम्मीद है। सरकार की उड़ान योजना के तहत देहरादून से गौचर तक हवाई सेवा संचालित हो रही है, जिससे यात्री गौचर आ सकते हैं।25 मई से यहां से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए हेली सेवा शुरू होगी। गुरुद्वारा हेमकुंड साहेब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, 25 मई को हेमकुंड साहेब की…
पुलिस महानिदेश ने केदारनाथ धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
रुद्रप्रयाग। रविवार को उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार केदारनाथ धाम पहंुचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखते हुए उनकी मदद करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस जवानों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रखा जाए कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबंधन और प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि धाम में 50 मीटर की दूरी…
मौसम ने बदली करवट,यमुनोत्री धाम में झमाझम बारिश
उत्तरकाशी। रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों…
