उत्तरकाशी। राजकीय कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सेमवाल बेहोश हो गई। जुलूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पुतलों के साथ निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस बस अड्डे तक पहुंचा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जनपद…
Category: उत्तराखंड
साढ़े पांच किलो अफीम व तीन कुंतल डोडा पाउडर सहित दो गिरफ्तार
देहरादून। साढ़े पांच किलो अफीम व तीन कुंतल डोडा पाउडर सहित दो अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को एसटीएफ द्वारा यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पेशे से ड्राईवर है जो झारखंड की राजधानी रांचीं से रद्दी की आड़ में भारी मात्रा में नशा सामग्री उत्तराखण्ड ला रहे थे। जिनके कब्जे से नशा तस्करी में प्रयुक्त टैंकर भी बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ की कंुमायू टीम को सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर उत्तराखण्ड मे भारी मात्रा में…
सीएम धामी ने 27 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों की घोषणा होने से पहले उत्तराखंड में धामी सरकार अपने सभी कामों को पूरा करने में लगी हुई है, ताकि आचार संहिता लगने के बाद किसी भी तरह का दिक्कत न आए इसी क्रम में 15 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों और आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक और एक कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किये।…
सुखबीर सिंह संधू ने संभाला चुनाव आयुक्त का कार्यभार
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू का चयन देश के चुनाव आयुक्त के तौर पर किया गया है। 15 मार्च को ही उन्होंने चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। एसएस संधू वैसे तो मूल रूप से पंजाब के रहने वाले है, लेकिन वो उत्तराखंड कैडर पूर्व आईएसएस अधिकारी है। ं बीते साल 31 दिसंबर 2023 को ही सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव से पद से रिटायर्ड हुए है। सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह संधू ने साल 2021…
लोकसभा चुनाव कैंपेन का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झंडी
देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज 9 मार्च को देहरादून से टिहरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कि चुनाव प्रचार वाहनों के जरिए बीजेपी प्रदेश भर में जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को पहुंचाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करेंगे। बता दें…
लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता से पांच वायदे
देहरादून।कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी। पत्रकारवार्ता में उन्होेंनें कहा कि इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि…
‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून के त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला,…
नवजात को देखने अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत
हल्द्वानी: एक बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री को देखने अस्पताल पहुंची। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के रुद्रपुर एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मौसी 60 वर्षीय यूपी के रामपुर में रहती थी। उनकी बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थी, बीते दिन बुजुर्ग की बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री…
10 मई को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट
रूद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे खुलेंगे। तथा 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ की पूजा सपन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शिवरात्रि के पर्व पर बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा- अर्चना,विधि- विधान,…
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
-वर्चुअल शामिल हुए सीएम धामी देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए, स्वदेश दर्शन योजना 2.0 और प्रसाद योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ से अधिक की 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में गूंजी को शिव नगरी…
