देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैंI सीएम ने इस अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की है। वहीं उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण…
Category: उत्तराखंड
हर की पैड़ी से जल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य को रवाना
हरिद्वार: महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व हर की पैड़ी पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोलेनाथ के भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज रही है। महाशिवरात्रि की कांवड़ यात्रा में अनोखे रंग दिखाई दे रहे हैं। कोई बाइक को नंदी का रूप देकर शिव का रूप धर उसमें बैठ कांवड़ ले जा रहा है तो कोई घुटनों के बल कांवड़ यात्रा कर रहा है। मुजफ्फरनगर…
पिंजरे में कैद हुआ दून का आदमखोर, दो बच्चों की ले चुका था जान
देहरादून: आखिरकार वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किमाड़ी के आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया है। जिसके बाद दूनवासियों ने राहत की सांस ली। पकड़े गये गुलदार द्वारा अब तक दो बच्चों को निवाला बनाया गया था जबकि एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हुआ था। विगत कुछ माह के दौरान राजधानी देहरादून में आदमखोर गुलदार द्वारा अब तक दो बच्चों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। जबकि एक बच्चा गुलदार के हमलें में बुरी तरह से घायल हुआ है। जिसके बाद…
औली में नौ और 10 मार्च को राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता
चमोली: औली में 16 साल बाद नौ और दस मार्च को होने वाली राष्ट्रीय ओपन स्कीइंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया है।हैं। इस साल बर्फबारी न होने के कारण दिसंबर और जनवरी में हिमक्रीड़ा स्थली औली वीरान पड़ी रही, लेकिन फरवरी और मार्च में अच्छी बर्फबारी होने से औली में अधिक बर्फ जम चुकी है। इस कारण विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने औली में नौ और 10 मार्च को दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता के…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
हरिद्वार: हरिद्वार जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही महिला दिवस के मौके पर जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हुए। इन कार्यक्रमों में महिला कैदियों ने हिस्सा लिया। हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला कारागार में भी महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम…
केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू
रूद्रप्रयाग: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 किमी हिस्से पर जमी तीन से पांच फीट बर्फ की सफाई का काम शुरू हो गया है। 50 मजदूर बर्फ की सफाई में जुटे हैं। पैदल मार्ग पर हिमखंडों के सक्रिय होने से बर्फ के खिसकने का खतरा बना है। लेकिन मौसम की बेरुखी काम में आड़े आ रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर इस बार जंगल चट्टी से ही तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है। भीमबलीए रामबाड़ाए छोटी लिनचोलीए बड़ी लिनचोलीए छानी कैंप…
अमृत 2.0 के तहत 23 नगरों हेतु जीआईएस बेस्ट मास्टर प्लान को अनुमोदन
देहरादून: मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 के तहत 23 नगरों हेतु जीआईसी बेस्ट मास्टर प्लान को अनुमोदन दिया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्टेट हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी (एसएचपीएससी) की अध्यक्षता के दौरान अमृत 2.0 के तहत 23 नगरों हेतु जीआईसी बेस्ट मास्टर प्लान को अनुमोदन दिया। पूर्व में अनुमोदित द्वितीय श्रेणी के 10 निकायों के अतिरित्तफ तृतीय श्रेणी के 13 अतिरित्तफ निकायों जिनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, गोपेश्वर, टनकपुर, विकासनगर, लक्सर, श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर, उत्तरकाशी में जीईओ जीआईसी बेस्ट मास्टर प्लान फोरमूलेशन केपासिटी बिल्डिंग की कार्ययोजना…
सीएम ने की चार धाम यात्रा तैयारियों पर बैठक
-समय पूर्व जरूरी काम निपटाने के निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई हाई लेवल बैठक में चार धाम यात्रा की तैयारियों पर विचार मंथन किया गया जिसमें संसदीय कार्य मंत्री व मुख्य सचिव सहित तमाम अधिकारियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि मई 2024 में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीते साल चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने के कारण केदारनाथ धाम सहित कई स्थानों पर व्यवस्थाएं चरमरा गई थी। वैसी…
सीएम धामी ने आवंटित किए नजूल नीति के 2600 पट्टे
-लाभार्थियों को सौंपे पीएम आवास के आवंटन पत्र देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित जिला प्रशासन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने नजूल नीति के तहत गरीब तबके के 2600 परिवारों को पट्टे और पीएम आवास के तहत 403 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव सिंह अरोड़ा और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे मौजूद…
प्रदेश सरकार ने पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा
देहरादून: एथलेटिक्स के मैदान में देश के लिए पदक जीतने वाली उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी वन विभाग में नियुक्ति दी जा रही है। वहीं पान सिंह खेल विभाग तो सूरज पंवार युवा कल्याण विभाग में तैनात किए जा रहे है। इसके साथ ही अन्य खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को भी विभागों से पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर ली है।…
