उत्तराखंड का जवान मणिपुर में शहीद

अल्मोड़ा। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी एक जवान के शहीद होने से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान के सिर पर गोली लगने के बाद वह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी (24) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हे संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा…

बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

देहरादून। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। एसओपी तैयार करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति के निर्णय पर ही ट्रेनिंग की रूपरेखा तय की जाएगी।बताया जा रहा कि ऑफ सीजन में इन दोनों धामों की सुरक्षा भी उत्तराखंड पुलिस के हाथ में ही दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया…

ईडी ने डाॅ हरक सिंह व पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाई

देहरादून। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मंगलवार दो अप्रैल को पूछताछ करनी थी, लेकिन ईडी के सहायक निदेशक अभय कुमार ने हरक सिंह को भेजे ईमेल में दो अप्रैल की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ा दी है। मेल में कहा गया है कि कुछ अन्य ऑफिसियल कार्य की अधिकता की वजह से दो अप्रैल को पूछताछ नहीं हो पाएगी। वहीं तीन अप्रैल को हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं से ईडी पूछताछ करने वाली थी, लेकिन अनुकृति गुसाई…

योग के गुर भी सिखाएगा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, मई में होगी पाठ्यक्रम की शुरुआत

देहरादून। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है। संस्थान आगामी…

केदारनाथ धाम में तीन दिन से जारी है बर्फबारी का सिलसिला

रुद्रप्रयाग। अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद भी  उत्तराखंड से ठंड जाने का नाम  नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से  केदारनाथ धाम  बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोवल वार्मिंग के बाद आए परिवर्तन के कारण केदारनाथ धाम में समय से बर्फबारी नहीं हो रही है, जहां जनवरी और फरवरी माह में बर्फबारी होनी चाहिए थी, वहीं मार्च माह शुरुआत और अब अप्रैल शुरुआत में बर्फबारी होने से जिला…

पूजा अर्चना के लिए हरिद्वार पहुंचे  तेजस्वी यादव

हरिद्वार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।तेज प्रताप यादव ने श्री दक्षिण काली मंदिर में मां के दर्शन किया। साथ ही भोलेनाथ का पूजन किया। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय था। यहां पूजा-अर्चना के बाद वह बिहार के लिए निकल गए।

श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन

हजारों श्रद्धालुओं दून नगर की परिक्रमा की देहरादून। सोमवार को श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने दून नगर की परिक्रमा की। श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग पहुंची। श्री दरबार साहिब के झंडा महोत्सव के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि परंपरानुसार…

 पर्यटकों के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

उत्तरकाशी। सोमवार को वन विभाग की ओर से गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं। पार्क प्रशासन की और से गौमुख-तपोवन ट्रैक के कनखू बैरियर पर गेट का ताला विधिवत पूजा पाठ के साथ खोला गया। गंगोत्री नेशनल पार्क करीब 2,390 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क दुर्लभ वन्य जीवों स्नो लेपर्ड सहित भरल, भूरा भालू आदि का घर माना जाता है। यहां गौमुख से गंगा का उद्धगम स्थल होने के साथ ही गंगोत्री ग्लेशियर में समुद्रतल से 4,000…

 बंपर वोटों से जीत दर्ज कर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के देर रात सम्पन्न हुए चुनाव में एनयूजे आई व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गठबंधन ने जीत दर्ज की। महागठबंधन ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सभी 20 पदों पर भी कब्जा कर लिया। एनयूजे के अमित शर्मा अध्यक्ष व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अति वरिष्ठ सदस्य  डॉ प्रदीप जोशी महामंत्री निर्वाचित हुए। युवा सदस्य अमित शर्मा ने जहां 80 वोट लेकर 40 के अंतर से ललितेंद्र नाथ जोशी को पराजित किया, वहीं डा प्रदीप जोशी ने 71 वोट लेकर युवा नेता मेहताब आलम को पराजित किया।…

एसडीआरएफ बटालियन में दीक्षांत समारोह, प्रदेश को मिले 171 पुलिस कॉन्स्टेबल

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) बटालियन जौलीग्रांट ट्रेनिंग सेंटर में पहली बार सिविल पुलिस के भर्ती कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. पासिंग आउट परेड में विभिन्न जिलों से आए 171 पुलिस के जवानों ने कठोर ट्रेनिंग के बाद देश रक्षा की शपथ ली। इन जवानों को कठोर ट्रेनिंग में आधुनिक शस्त्र और नई तकनीक के गुर सिखा गए। ट्रेनिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित भी किया गया। े एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट में पुलिस के इन जवानों को 9…