हरिद्वार। धर्मनगरी में गर्मियों की छुट्टी का असर रविवार को देखने को मिला। यहां दिल्ली, दिल्ली एनसीआर हरियाणा हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। हरिद्वार में रविवार को होटल धर्मशालाएं पैक हैं। वहीं, सड़कों पर जाम से पर्यटकों को दो चार होना पड़ा। हाईवे इस कदर जाम दिखे कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। शनिवार से ही हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए यात्री आना शुरू हो गए थे। रविवार को भीड़ और बढ़ गई। शहर के होटल, धर्मशाला सब पूरी तरह…
Category: उत्तराखंड
झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला
देहरादून। प्रेम सद्भाव व आस्था के प्रतीक झंडे जी का आरोहण के दौरान गुरू रामराय के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। झंडे जी के आरोहण के पश्चात ऐतिहासिक झंण्डा मेला शुरू हो गया है। आज यहां होली से पांचवे दिन ऐतिहासिक झंडे मेले की शुरूआत होती है। जिसकी तैयारियां 20 मार्च से ही शुरू हो गयी थी। 20 मार्च को हरियाणा के अराईयांवाला में झंडेजी का आरोहण किया गया जिसके बाद 21 मार्च को गुरू रामराय इंटर कालेज सहसपुर से पैदल संगत का स्वागत किया गया। 22 मार्च को पैदल…
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तरकाशी। मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में ठंड है कि इस बार जाने का नाम ही नहीं ले रही है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी उत्तराखंड के उच्च हिमलायी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। शनिवार को उत्तरकाशी जिले में स्थिति यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सुबह ही ताजा हिमपात हुआ। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और उसके आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार सुबह को हुए हिमपात का असर निचले इलाके में भी दिखने को मिला। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।…
रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, रैली स्थल का किया निरीक्षण
रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम धामी मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं। वह तीन…
बनभूलपुरा हिंसाः अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक की मुश्किलें बढ़ गई है। साफिया मलिक के वकीलों ने अग्रिम जमानत के लिए प्रथम अपर जिला सत्र अमिंदर सिंह की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। शासकीय वकील देव सिंह मेहरा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब्दुल मलिक की पत्नी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धारा 420, 417 और 120इ के तहत मुकदमा दर्ज है। इन सभी मामलों में साफिया मलिक के अग्रिम जमानत डाली गई थी, जिसे कोर्ट ने…
बारिश और ओलावृष्टि का तांडव,कई पेड़ उखड़े,खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा
देहरादून। देहरादून में शनिवार की सुबह को करीब 5 से 6 बजे के बीच में बारिश साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का तांडव देखने को मिला। तूफान के कारण विकासनगर में कई पेड़ उखड़ गए। वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौमस विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी, जो सही साबित हुई। शनिवार सुबह को उत्तराखंड में अचानक से मौसम का मिजाज बदला…
मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कन्फेक्शनरी एजेंसी और मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने दमकल विभाग कंट्रोल रूम में सूचना दी कि झबरेड़ा कस्बे में दुकान में आग लगी है। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में तैनात फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने देखा…
शराब तस्करी का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
चम्पावत। होली पर्व के दौरान गला घोटकर हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मफलर भी बरामद किया गया है। हत्या का कारण शराब तस्करी का विरोध करना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 27 मार्च को थाना पाटी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मंगललेख में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उस शव की पहचान…
आग से धधक रहे हैं कालीमठ घाटी के जंगल
रुद्रप्रयाग। कालीमठ घाटी के अंतर्गत कविल्ठा के जंगल विगत दो दिनों से भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन संपदा स्वाहा हो गयी है। वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये जा रहे हैं। मगर जंगलों में लगी भीषण आग का विकराल रूप धारण करने से आग पर काबू पाना चुनौती बनी हुई है। कालीमठ घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से जीव-जन्तुओं के जीवन भर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जंगलों…
रविवार को पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन
देहरादून। रविवार को पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन किया गया। सोमवार को रंग खेला जाएगा। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई है। लोगांे ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा देर रात समाप्त होगा। उसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा रविवार को पड़ी । यह तिथि 25 मार्च की दोपहर 12.29 बजे तक रहेगी। आचार्य ने बताया कि होलिका दहन की पूजा करने के लिए स्नान कर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह कर बैठना चाहिए।…
