होली के दिन पर्यटकों के नीर वाटरफॉल जाने पर रोक

ऋषिकेश। शिवपुरी रेंज में नीर वाटरफॉल लाखों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, लेकिन 25 मार्च को होली के दिन नीर झरना पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगा। वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर नीर झरने का संचालन करने वाली इको विकास समिति को अवगत भी करा दिया है। पर्यटकों को नीर झरने पर जाने से रोकने के लिए मुनिकीरेती थाना पुलिस को भी निर्देशित किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने पर्यटकों से आदेश का पालन करते हुए 25 मार्च को नीर झरना…

हरिद्वार जेल में होली की धूम,जमकर थिरके कैदी

हरिद्वार। उत्तराखंड में  लोगों पर होली का खुमार है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक होली कार्यक्रम का आयोजन कर होल्यारे जमकर प्रेम और सद्भाव से होली खेल रहे हैं। रविवार को हरिद्वार स्थित जिला जेल में भी धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। जेल प्रशासन के आयोजित होली मिलन समारोह में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी और जेल अधीक्षक मनोज आर्य समेत बड़ी संख्या में कैदी शामिल हुए। जिला जेल में बंद कैदियों ने एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली। एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाकर…

सिलक्यारा टनल में डी वाटरिंग का कार्य शुरू

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में रिसाव से जमा पानी की निकासी (डी-वाटरिंग) शुरू हो गई है। फरवरी माह से डी-वाटरिंग के लिए सुरक्षात्मक कार्य के साथ प्रयास किए जा रहे थे। एक बार बीच में काम रोक दिया गया था। 20 मार्च को यह दोबारा शुरू किया गया। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 22 मार्च की शाम को चार इंच के पाइप से पानी की निकासी चालू हो गई है। 12 नवंबर 2023 को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद से सुरंग के…

होली पर साफ रहेगा मौसम,तापमान बढ़ने की उम्मीद

देहरादून। बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा।गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आइसके बाद…

होली के दिन गंगा में नहीं होगी राफ्टिंग

देहरादून। 25 मार्च होली के दिन मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एसडीम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पर्यटकों ने होली के दिनों को बिताने के लिए होटल रिसॉर्ट्स के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। होली के दिन लोग नशा करने के बाद राफ्टिंग और इससे जुड़ी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं। नशे में राफ्टिंग के दौरान हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए होली…

सरकार के 2 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने जताया जनता का आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम धामी ने उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद कहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता का एक बार फिर राज्य की सेवा करने का अवसर देने पर आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज हमारी सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हो रहे…

प्रखर समाजसेवी सुशीला बहुगुणा का निधन

श्रीनगर। प्रखर समाजसेवी और अपर गढ़वाल की प्रथम महिला संपादक सुशीला बहुगुणा का 97 वर्ष की सुदीर्घ आयु में देहावसान हो गया है। कुछ समय दिल्ली में अस्वस्थ रहने के बाद उन्होंने अपनी 7 दशक पुरानी कर्मस्थली नंदप्रयाग में 21 मार्च 2024 को सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर को बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की उपस्थिति में अलकनंदा और नंदाकिनी के पावन संगम पर पुत्र समीर बहुगुणा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इसी के साथ सामाजिक सेवा के एक…

आचार संहिता के उल्लंघन में आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। आचार संहिता के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहने के आरोप में आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार संहिता के उल्लंघन पर भिकियासैंण के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आचार संहिता के दौरान आबकारी निरीक्षक अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित है। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी की शिकायत पर आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के दौरान आबकारी…

उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यसभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि दिसम्बर 2023 तक खर्च नहीं हो सकी। उसमें से 65 प्रतिशत से अधिक की सांसद निधि भारत सरकार से जारी ही नहीं करा सके हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सांसद निधि खर्च करने में राज्य सभा सांसदों में सबसे आगे तथा डाॅ0 कल्पना सैनी सबसे पीछे रही हैं। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त 1⁄4प्रशासन1⁄2 हेमंती गुंजियाल…

सिलक्यारा में डिवाटरिंग की कवायद फिर शुरू

उत्तरकाशी।  यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में पिछले साल भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में  41 श्रमिक सुरंग के अंदर फंस गए थे। हादसे के बाद से सुरंग के सिलक्यारा वाले छोर से निर्माण कार्य बंद है। 23 जनवरी को केंद्र ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी। जिसके बाद फरवरी में यहां पहली बार डिवाटरिंग के लिए काम शुरू किया गया। उस दौरान एसडीआरएफ और इंजीनियरों की टीम भी ऑगर मशीन से डाले गए पाइपों से अंदर गई थी। लेकिन फिर बीच में ये…