-धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सबसे पुराने ज्योतिर्मठ, जोशीमठ की सुरक्षा के लिए हर सम्भव कदम उठाएंगे -सीएम -सीएम को लोगों ने बताया हाल, प्रभावितों के साथ सीएम भी हुए भावुक देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंच शहर के भूधसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रभावित लोगों ने सीएम से अपनी बात साझा की।प्रभावितों के साथ सीएम भी भावुक हुए। बीते शनिवार को मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के निवासियों को आश्वाशन देते हुए कहा कि आपदा की इस घडी…
Category: उत्तराखंड
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी शपथ ग्रहण समारोह में सीएम धामी हुए शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारणी को शपथ दिलवाई। साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत भी पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई, जिसके चलते आश्रित पत्रकारों और गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण,…
22 जनवरी को होगी उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 12 जनवरी, 2023 को जारी करेगा। उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।
सीएम धामी ने जोशीमठ पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा, लोगों के छलक पड़े आंसू
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को चमोली जिले के जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्मंत्री ने कहा कि जोशीमठ हमारा पौराणिक शहर है। उत्तराखंड सरकार इस मामले पर अलर्ट है। हमारा मकसद सबको बचाना है। प्रभावितों के विस्थापन के लिए वैल्पिक जगह तलाशी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सीएम से बात करते-करते प्रभावितों की आंखें भर आईंं। मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ का हवाई निरीक्षण भी किया। इसके अलावा सीएम धामी अधिकारियों के साथ जोशीमठ…
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग की बैठक की| इस दौरान उन्होंने जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग की व्यवस्था के लिए 130 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था की जाने की बात कही। उन्होंने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू होने की भी बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आजीविका दर्पण त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को…
सीएम धामी ने पलायन को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से व्यापक कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आजीविका में तेजी से वृद्धि हो उसके लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य योजनाएं बनानी होंगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आजीविका वृद्धि…
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, संबंधित विभागों को दिये टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ शहर में हो रही तबाही के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की I इस दौरान मुख्यमंत्री ने भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में समीक्षा की I मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने…
एम्स में मिलेगी कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा
देहरादून: एम्स में भी कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा मिल पाएगी। जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिलने के बाद एम्स में अब लैब का सेटअप तैयार किया जा रहा है। इस बात की जानकारी एम्स एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने दी हैं| उन्होंने बताया कि एम्स में आगामी फरवरी महीने में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का सेटअप बनकर तैयार हो जाएगा। अब एम्स में भी कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा मिल पाएगी। जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिलने के बाद एम्स में अब लैब का सेटअप तैयार किया जा रहा है। फरवरी…
वर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगी। शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान निदेशक कुंवर ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक…
जोशीमठ भू-धसाव को लेकर सरकार गंभीर, सीएम धामी करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर आज सायं 6:00 बजे सचिवालय स्थित अब्दुल कलाम भवन के चतुर्थ तल पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव, सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढवाल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जो अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं, वे वीडियो कान्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व गुरुवार को सीएम धामी के निर्देश पर गढवाल कमिश्नर सुशील कुमार, आपदा प्रबंधन…
