जोशीमठ भूधंसाव: मैडम रजनी रावत ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा 11 लाख का चेक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मैडम रजनी रावत ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर…

सीएम धामी ने भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों से रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द अधियाचन भेजे जाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जहां पर तदर्थ और आउटसोर्सिंग आदि के माध्यम से नियुक्तियां होनी हैं उनमे भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लायी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को…

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक प्रदेश के कुछ छेत्र में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम व अतिक्रमण पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया I इस दौरान उन्होंने उक्त मोटर मार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त मोटर मार्ग पर लग रहे जाम एवं अतिक्रमण के संबंध में समिति गठन करने के निर्देश दिए I जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता लोनिवि, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त सड़क का…

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

हरिद्वार: प्रेस क्लब में रविवार को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक खानपुर उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है l उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी…

मुख्यमंत्री धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने साथ ही “पराक्रम दिवस” की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

युवक-युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना धर्मपुर के कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल और शिल्पी के रूप में हुई हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज (23 जनवरी) सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसके शव के साथ एक लड़की का शव भी पड़ा मिला। नेहरू कॉलोनी सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि…

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था रखें चाक चौबंद: आईजी रेंज

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज ने सभी जनपदों को ख़ास निर्देश दिए हैं। आईजी गने आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से ही सघन चेकिंग शुरू करने के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। आईजी रेंज ने शनिवार को सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि…

अवैध सम्पत्तियां सील करने के साथ अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

हरिद्वार: नगर में अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के बाद हरिद्वार ए रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने के साथ अवैध निर्माण को ढहाने व अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के चलते शनिवार को भी अवैध निर्माण व कालोनी को सील करने की कार्रवाई जारी रही। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज ए.एस गुसाईं द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत…