उत्तरखंड में धर्म स्वतंत्रता संशोधन का रखा विधेयक

धर्मांतरण के लिए डीएम को अर्जी देने का प्रस्ताव देहरादून: प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 को सदन पटल पर रखा है। जिसके तहत उत्तरखंड में धर्मांतरण करने के लिए अब आपको जिलाधिकारी को अर्जी देनी होगी I उत्तराखंड में यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे दो माह के भीतर जिलाधिकारी को अर्जी देनी होगी। धर्म परिवर्तन करने की अर्जी देने के 21 दिन के भीतर संबंधित व्यक्ति को डीएम के समक्ष पेश…

एफआरआई में मनाया जाएगा एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे शामिल

देहरादून: हेमवती नदंन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह एफआरआई के हॉल में मनाया जाएगा। समारोह में 1320 छात्रों को डिग्री दी जाएगी और 80 को मेडल से नवाजा जाएगा। एफआरआई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि समारोह में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में चार लोगों को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रो. आरके…

गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, मचा हडकंप

देहरादून: शिमला पिस्तौर में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से लोगों में हडकंप मच गया है। जिसको लेकर पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच के साथ एफआईआर करवाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, बुधवार सुबह शिमला पिस्तौर स्थित गुरुद्वारा साहिब से आठ बजे के करीब जब धुआं उठता दिखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अंदर दरवाजा खोला तो गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप आग की भेट चढ़ चुका था। इसकी सूचना गांव वालों ने गुरुद्वारा नानकसर ठाठ को दी I जिस पर नानकमत्ता गुरुद्वारा…

राज्यपाल ने दी पंडित राम सुमेर शुक्ल को श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखंड में तराई के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने विशिष्ट कार्य करने वाले सात महानुभावों को सम्मानित किया। जिसमें कृषि कार्य के लिए चौधरी सत्येंद्र सिंह, पुलिस विभाग से एसआई कमलेश भट्ट, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम दीपा जोशी, नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, उद्योग के क्षेत्र में वीरेंद्र कुमार जिंदल, खेल के क्षेत्र में मनोज सरकार व चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर अश्वनी चौबे को बुके, स्मृति चिन्ह…

प्रदेशभर में चक्का-जाम, पहिये रुकने से आम आदमी प्रभावित

देहरादून: आज प्रदेशभर में चक्का जाम होने के कारण जनजीवन प्रभावित दिखा I प्रदेशभर में 80 हजार से ज्यादा विक्रम, ऑटो, बस और ट्रकों के पहिये थमने से परेशानी खड़ी हो गई।  आज मंगलवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ स्वैच्छिक चक्का जाम का एलान किया गया है। देहरादून और ऋषिकेश में चक्‍का जाम का मिलाजुला असर देखा गया। वहीं टैक्‍सी और तिपहिया वाहनों की हड़ताल के कारण यात्रियों…

किसान को अच्छी पैदावार और गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराया जाय: गणेश जोशी

देहरादून: कृषि एवं उद्यान मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सेब पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को जनपदवार डीएचओ से पर्सनली बात कर प्लांटेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शीतकालीन सीजन में फल एवं सब्जी के पौध की डिमांड में फलों की डिमांड 7,47,341 आयी है। ऐसे ही सब्जियों के पौधों की मांग 257.61 लाख आयी है। इसी प्रकार…

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने व अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल को इस वर्ष महोत्सव के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में मुख्यमंत्री ने अठजूला क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में उन्होंने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास…

विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कार्यवाही में शामिल होंने पहुंचे सिंह धामी

देहरादून: विधानसभा का सात दिवसीय शीतकालीन सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक प्रस्तावित सत्र के पहले दिन सरकार शाम चार बजे 4867 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी।  विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट भी की।

मुख्य सचिव ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा, जारी किए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ऋण वितरण सिस्टम के सरलीकरण पर ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण के प्रोसेस को जितना सरल किया जाएगा उतने अधिक लोग विभागीय योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। सोमवार को सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पर्वतीय क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राईवेट सेक्टर के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी-छोटी पैकेजिंग यूनिट लगाकर पर्वतीय…

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से बरामद हुआ सेटेलाइट फोन, केस दर्ज

देहरादून: देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद किया है। मामले की रिपोर्ट सीआइएसफ की महिला निरीक्षक ने डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है। इस संबध में प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआइएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत में अवगत कराया है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। चौकी प्रभारी जौलीग्रांट ने उक्‍त विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित…