पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए सीएम धामी का प्लान

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पुलिस के जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का हमने अच्छा समाधान निकालने का प्रयास किया है। इससे अधिक पुलिस जवानों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। जिसको लेकर सरकार ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 1750 पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के…

हंस फाउण्डेशन के संस्थापक ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई…

युवाओं को प्रोत्साहित करने की सरकार की पहल, खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा

देहरादून: खेलों में युवाओं के बढ़ते जूनून को देखते हुए राज्य में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है। गुरुवार को खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है I आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके इलावा ओलंपिक…

सहकारी संस्थानों में परिवारवाद खत्म करने के लिए बनाई जाए राष्ट्रीय नीति : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश भर के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया I सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया I इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं, शत प्रतिशत पैक्स कंप्यूटरीकरण, ब्याज मुक्त ऋण वितरण, विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी I साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाएं व सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पैक्स समितियों का कंप्यूटरीकरण करने से 84 प्रतिशत पैक्स…

कैबिनेट की बैठक आज शाम, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में अनेक अहम फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है I बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी इसके बारे में पहले ही बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को…

सीएम धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में सम्मेलन का किया शुभारंभ

देहरादून: हिमालय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मलेन ने इस सम्मलेन का शुभारंभ किया I इस दौरान परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास और आर्थिक दोनों ही जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को भी हमें महसूस करना है। हिमालय दिवस का अवसर बहुत महत्वपूर्ण है। देश और समाज के लिए आर्थिक और पर्यावरण दोनों जरूरी हैं। इन दोनों में संतुलन कायम करके ही हम हिमालय को…

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित समिति के साथ की बैठक

देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनजातियों को इसके दायरे में लाने के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस दिशा में काम चल रहा है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि प्रदेश के लोग समिति को सात अक्तूबर तक अपने सुझाव दें। समिति…

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित समिति के साथ की बैठक

देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनजातियों को इसके दायरे में लाने के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस दिशा में काम चल रहा है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि प्रदेश के लोग समिति को सात अक्तूबर तक अपने सुझाव दें। समिति…

उत्तराखंड में 4 जी व 5 जी के 1200 से अधिक टावर स्थापित होंगे: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला उत्तराखण्ड की डिजिटल उड़ान कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कामन सर्विस सेंटरों से जुड़े उद्यमियों से संवाद कर उनके विचार भी सुने। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उनके स्तर पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों पर ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में 4 जी एवं 5 जी…

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना होगा : पुलिस महानिदेशक

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गुरुवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक फिल्म भी दिखाई। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना करना और उन चुनौतियों के बीच अपनी खुशियों के लिए रास्ता खोजना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना बहुत जरूरी है। पुलिस महानिदेशक ने नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए एक फिल्म भी दिखाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को…