देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न घोटालों की जांच को लेकर प्रदेश के बरोजगार युवा परेशान है I जिसको देखते हुए सीएम धामी ने खुद सामने आकर युवाओं को आश्वासन दिया है I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि भर्ती परीक्षाओं में कोई विलंब नहीं होगा। सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) में लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) अथवा अन्य एजेंसियों से कराने जा रही है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे भाई- बहन जो परीक्षार्थी हैं, उनकी परीक्षाओं…
Category: उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर, दिए अहम निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए I मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकारियों को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों व बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाएं।…
आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जवानों की जान
देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चल्थी पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जवानों को बस से बाहर निकाला। गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़क कर पेड़ में अटक गई जिससे बड़ा…
एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ निधन, ऋषिकेश के एम्स में ली आखिरी सांस
देहरादून: हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, लक्सर रुड़की मार्ग पर 26 अप्रैल को भीषण हादसा हो गया था। जिसमे एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। एसडीएम संगीता को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में…
सीएम धामी की घोषणा, प्रदेश के अनाथ बच्चों के लिए सरकार जल्द शुरू करेगी बालाश्रय योजना
देहरादून: उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए सरकार जल्द ही बालाश्रय योजना शुरू करेगी I साथ ही लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की तरह हर जिले में बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में शिक्षकों और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए यह घोषणा की। सीएम ने प्रदेश भर से आए शिक्षकों से उनके सुझाव लिए और चयनित स्कूलों को सीएम ट्रॉफी भी प्रदान की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना
देहरादून: मौसम विभग ने उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछार की संभावना जताई है। जिसके चलते विभाग ने राज्य में छह और नौ सितम्बर के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने बताया कि सात व आठ को पर्वतीय जिलों व कुमाऊं मंडल के कुछ पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नौ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश…
भू-कानून अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट
देहरादून: राज्य में भू – कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी…
उत्तराखंड में युवाओं का आक्रोश, विधानसभा में हुई नियुक्तियों सहित पेपर लीक मामले में की सीबीआई जांच की मांग
देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग की हैं|जिसको लेकर प्रदेश के युवा ने नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी को एक ज्ञापन भेजा। जिसमे चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों पर सीबीआई जांच की मांग की हैं| जिसके बाद चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं…
मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी इलाके में चकबंदी कराने का किया एलान
देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे I इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चकबंदी कराने का एलान किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन भी किया। सीएम धामी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में चकबंदी की मांग लंबे समय से की जा रही है। छितरे खेतों के कारण पहाड़ के लोगों को खेती का लाभ नहीं मिल पा…
सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए उनके निर्णय को बताया स्वागतयोग्य
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा की भर्तियों के प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी । जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को स्वागतयोग्य बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा के भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने सरकार और प्रदेश की जनता की…
