गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा सीएम धामी को किया गया सम्मानित

देहरादून: गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जे.बी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर के.बी थापा, सी.बी थापा, पदमा देवी, अनीता देवी, करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर पहुंचा हल्द्वानी, 38 साल बाद परिजनों के जख्म हुए हरे

देहरादून: सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में दबकर शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद मिला है। पार्थिव शरीर मिलने की सूचना से परिजनों के जख्म एक बार फिर हरे हो गए है। आज पार्थिव शारीर को हल्द्वानी पहुंचा दिया गया है I प्रशासन के मुताबिक शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचने की संभावना थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से शव नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद आज पार्थिव शारीर हल्द्वानी पहुंच गया है I शहीद लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर देशभक्ति के…

पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी के शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा

देहरादून: 18 अगस्त को स्वo इंद्रमणि बडोनी की शहादत दिवस को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने दल संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की I पहाड़ के गाँधी स्वo इंद्रमणि बडोनी के 23 वीं शहादत दिवस को दल संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा I इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं I पृथक उत्तराखंड राज्य बनाने का उनका संकल्प पूरा हुआ लेकिन राज्य कि अवधारना आज भी अधूरी हैं जिसे…

मुख्य सचिव ने भूपाल सिंह मनराल को अधिकार आयोग के आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज मंगलवार को सचिवालय में भूपाल सिंह मनराल को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन एवं सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के पिता से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी| साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा…

सीएम धामी ने डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड का शुभारंभ किया। डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों के 13 हजार प्राथमिक स्कूलों में चलाया जायेगा। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं डायरेक्टर एक्सटर्नल अफेयर्स एवं पार्टनरशिप, एसओए, रेकिट रवि भटनागर के मध्य एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति एवं दैनिक व्यवहार में परिवर्तन…

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष ने आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री धामी को सौंपा

देहरादून: उत्तराखण्ड के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। बता दें, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के प्रथम प्रतिवेदन की संस्तुति जनपद हरिद्वार के परिप्रेक्ष्य में अंतरिम संस्तुति है, जो अंतिम प्रतिवेदन के अधीन होगी। आयोग के अंतरिम प्रतिवेदन में जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कुल 171 (54.13 प्रतिशत) प्रधान पदों के सापेक्ष एकल समर्पित आयोग द्वारा…

38 साल बाद मिला शहीद जवान का पार्थिव शरीर

देहरादून: सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में दबकर शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद मिला है। प्रशासन ने शहीद का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचने की संभावना जताई है। बता दें, लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील अंतर्गत बिन्ता हाथीखुर गांव के निवासी थे| वह सन 1971 में कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। मई 1984 को बटालियन लीडर लेफ्टिनेंट पीएस पुंडीर के नेतृत्व में 19 जवानों का दल ऑपरेशन मेघदूत के लिए निकला था। 29 मई को…