हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कांवड़…
Category: उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
देहरादून: मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डीएम ने किस सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। बीआरओ ने बताया कि उन्होंने 24 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं, जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया है। डीएम ने सड़क महकमे के…
सीएम धामी ने किया कांवड़ियों के पैर धोकर सम्मान
देहरादून: सावन का महिना शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ भी जुट गई है I इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को रुद्राक्ष की माला और भगवा पटका भी पहनाया। उनको गंगाजली भी भेंट की । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग…
एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार
देहरादून: एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन, 12 वोटर कार्ड, 10 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड, 18 डेबिट कार्ड, 11 पासबुक, एक चैकबुक आदि बरामद किये है। एसटीएफ टीम के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मोथोरोवाला निवासी वर्षा शर्मा ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पति के साथ व्हटसप चैट के माध्यम से दोस्ती कर विदेश से पैसा व सोने की ईट भेजने के नाम पर ऑनलाईन 26…
निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत, छह घायल
देहरादून: बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू मिशन शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदी नाले भी उफान पर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे…
मुख्य सचिव ने दिए चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से इसकी शुरुवात किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छोटे…
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्य में फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार, प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापना का किया अनुरोध
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सीएम कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है। इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों…
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द शुरू होगी 650 से अधिक पदों पर भर्तियां
देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की बरसात होने जा रही है। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।…
खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी, दोनों के बीच साझा हुई कार्ययोजना
-मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्य के निर्देशों के बाद सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य के विशेष प्रमुख सचिव ,अभिनव कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों और हरियाणा के अधिकारियों की बैठक हुईI इस दौरान पंचकुला स्थित हरियाणा के खेल विभाग मुख्यालय में वहां पर संचालित विभिन्न खेल योजनाओं को लेकर हरियाणा के अधिकारियों और उत्तराखण्ड खेल विभाग के अधिकारियों के…
मौसम विभाग ने देहरादून-टिहरी सहित आठ जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, आज मंगलवार को मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही देहरादून में भी बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम…
