देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवाने के साथ प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव…
Category: उत्तराखंड
प्रदेश में कोरोना की बढ़ती दर से गहराई चिंता
देहरादून : कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को कोरोना संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले दो माह में सर्वाधिक है। इससे पहले 24 फरवरी को संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत थी। साथ ही कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 68 सक्रिय मामले हैं। जिनमे देहरादून में सबसे अधिक 36 और हरिद्वार में 25 सक्रिय मरीज हैं। जबकि अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व ऊधमसिंहनगर में कोई सक्रिय मामला नहीं…
चारधाम दर्शन की तर्ज पर सैन्यधाम को देखने आएंगे लोग: गणेश जोशी
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान देहरादून में बनने जा रहे सैन्यधाम के निर्माण की प्रगति, दृष्टि पत्र 2022 में रखे गए विभागीय बिन्दुओं के क्रियान्वयन। सैन्य विश्राम गृहों के जीर्णोधार तथा सैनिक आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण सहयोग की रूपरेखा तथा शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा कैबिनेट मंत्री द्वारा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम को इस प्रकार से बनाया जा रहा है, जैसे चारधाम…
बुआ ने किया रिश्तों को तार तार,नाबालिग भतीजी का ही कर दिया सौदा
देहरादून: एक महिला द्वारा अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी का सौदा करने का मामला सामने आया है। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैI खुद को लडकी कि बुआ बता रही महिला ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की शादी जबरन किसी शराबी के साथ करा दी, महिला उसे घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आई थी। एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल…
वृक्षों को बचाने की लगायी गुहार
देहरादून: पर्यावरणविद समाजसेवी सुरेश भाई ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित सरकार व समाज से वृक्षों को बचाने की गुहार लगायी हैI उन्होंने पर्यावरण को लेकर प्रदेश में सड़कों के चौडी़करण के चलते कटे जा रहे अंधाधुं वृक्षों पर चिंता वयक्त कीI सुरेश भाई ने कहा कि 12 हजार करोड़ रूपैये की 881किमी लंबी चार धाम सड़क चौडी़करण परियोजना के अन्तर्गत दो लाख से अधिक छोटे बडे़ पेड पौधों को काट दिया गया है।मध्य हिमालय में स्थित उत्तराखं ड के गंगोत्री,यमुनोत्री,कदारनाथ,बद्रीनाथ,और पिथौरागढ़ तक पहुंचने वाली सड़कों का…
गंगा स्नान कर मथुरा जा रहे यात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 12 लोग घायल
देहरादून: गंगा स्नान करने के बाद हरिद्वार से मथुरा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी यात्री गुजरात के बताये जा रहे हैंI हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। शनिवार रात गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास…
2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पांचजन्य संवाद कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। 5 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी ने केदारनाथ की भूमि पर कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से भी राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य में चारधाम यात्रा शुरू होने…
सीएम धामी ने हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शुक्लापुर, देहरादून में हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक गतिविधयों को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा अच्छे प्रयास किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयोग काफी…
चारधाम यात्रा संचालित होने तक ऋषिकेश में वीकेंड्स पर बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून : अब स्कूलों के बच्चे वीकेंड्स पर ऋषिकेश में लगने वाले जाम से परेशान नहीं होंगे I इस संबंध में कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चारधाम यात्रा संचालित होने तक हर शनिवार को ऋषिकेश के विद्यालयों को बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा। रवि जैन ने बताया कि…
राज्य में बढ़ती बिजली कटौती के विरोध में हरदा का गैर राजनैतिक प्रयास
देहरादून : प्रदेश में बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौन उपवास पर बैठे। उपवास के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। एक सीनियर सिटीजन के नाते, यह उनका गैर राजनीतिक प्रयास है इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार अपनी कमियों को देख सके और विद्युत व्यवस्था में जो अव्यवस्था पैदा हो रही है उसको दुरुस्त करें। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में…
