देहरादून : तीन मई को अक्षया तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने वाले हैं। साथ ही 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद जताई गई है। पर्यटन…
Category: उत्तराखंड
प्रदेश में जैविक उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए सरकार की नई पहल
देहरादून : उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। उत्तराखंड में क्षेत्र विशेष में उत्पादित पारंपरिक और जैविक उत्पादों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य भौगोलिक संकेत बोर्ड (ज्योग्राफिकल इंडिकेटर) बनाया जाएगा। यह देश का पहला बोर्ड होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जीआई बोर्ड के गठन से बड़े पैमाने पर स्थानीय उत्पादकों को रोजगार प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे पलायन भी रूकेगा। इस बारे में कृषि मंत्री गणेश जोशी की ओर से प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
प्रदेश में गहराते बिजली संकट को देखते हुए राज्य ने केंद्र से लगाई मदद की गुहार
देहरादून : उत्तराखंड में गहरा रहे बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। उत्तराखंड ने केंद्र से सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने और सेंटर पूल से मिलने वाला कोटा बढ़ाने की मांग की है। उत्तराखंड को रोज 44 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ रही है। अपने संसाधनों से उत्तराखंड के पास सिर्फ 12एमयू बिजली है। शेष 32 एमयू बिजली के लिए उत्तराखंड केंद्र और बाजार पर निर्भर है। अभी राज्य को सेंटर पूल से 17 एमयू तक बिजली मिल रही…
‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर सीएम धामी ने किया वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को याद. उनके योगदान को बताया अविस्मरणीय
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली समेत उनके साथियों का पुण्य स्मरण करते हुए, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे ‘पेशावर कांड‘ को एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। इस दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए सीएम ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गढ़वाली व उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पेशावर कांड वर्षगांठ की पूर्व…
राज्य में बिजली कटौती पर सीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की बैठक बैठक ली। इस दौरान सीएम ने राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए, अधिकारियों को जल्द बिजली संकट की समस्या का समाधान करने सख्त निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारीयों को अधूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को लेकर भी जमकर फटकार लगाई, साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आगे से अधिकारी पूरी तैयारी और समस्या के समाधान की योजना बनाकर ही बैठक में आयें। सीएम ने सचिव ऊर्जा, यूपीसीएल, पिटकुल…
बैराज जलाशय में लगाई जा रही फेंसिंग में गुणवत्ता की कमी के चलते कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रुकवाया कार्य
देहरादून : बैराज जलाशय की सुरक्षा के लिए लगाई जा रही फेंसिंग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी के चलते यूजेवीएनएल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित आस्थापथ का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने फेंसिंग के निर्माण के लिए उपयोग में लाई जा…
मैदानी छेत्रों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी से मिलेगी राहत
देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी I पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिससे पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा…
सीएम धामी ने साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से की मुलाकात
देहरादून : दून के राजपुर में साक्या संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु साक्या खोमा त्रिचिन से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निवास साक्या डोलमा पोडरंग जाकर मुलाक़ात की और आशीर्वाद लिया। धार्मिक और निजी दौरा होने के बावजूद इस दौरान धर्म गुरु के पूरे राजसी परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिब्बती परम्परा के अनुसार किया। 42वें साक्या त्रिजीन (रिन्पोचे) और 43 वें साक्या त्रिजिन (रिन्पोचे) ने मुख्यमंत्री का खुद पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उनके साथ ही गुरु मां और राज परिवार की बहुएं भी थी। सीएम धामी ने दोनों…
यूनियन बैंक व मानव सेवा लगाएगा स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड मशीन, सीएम धामी ने की सराहना
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण हेतु लगाई जाने वाली सैनिटरी पैड वितरण मशीन का शुभारम्भ किया। इस दौरान मानव सेवा समाज के आशीष गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘‘पैड मिशन‘‘ के अन्तर्गत 1000 स्कूली छात्राओं को लगभग को एक वर्ष हेतु निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं 20 स्कूलों में सैनिटरी पैड वितरण मशीन लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक एवं मानव…
ई-गवर्नेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है सरकारी कार्यों को जनता तक: मुख्यमंत्री
देहरादून: आज सीएम आवास मे मुख्यसेवक सदन में “रोल्स ऑफ़ सोशल मिडिया इन गवर्नेंस” कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा समेत कई सोशल मिडिया से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कियाI कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शानदार कार्य किया जा सकता। ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना, जिससे सरकारी कार्यालयों और जनता दोनों के…
