देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सहारनपुर रोड स्थित श्रीराम गोयल धर्मशाला देहरादून में आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नमो एप के माध्यम से सहयोग राशि देकर भाजपा को सशक्त बनाए जाने की मुहिम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, यह एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद…
Category: उत्तराखंड
चैत्र नवरात्रि की नवमी के अवसर पर, सीएम धामी ने किया कन्या-पूजन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश सरकार बनाएगी 100 दिन में नई पर्यटन नीति
देहरादून: उत्तराखंड में तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई प्रयास कर रही है । इसी क्रम में सरकार 100 दिन में नई पर्यटन नीति बनाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से इस नीति का खाका तैयार किया जा रहा है। इस नई पर्यटन नीति के अनुसार सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर प्रोत्साहन व अन्य सहायता दी जाएगी। वहीं प्रदेश में पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए 2018 के तत्काल त्रिवेंद्र सरकार के समय पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के…
लव जिहाद और धर्मान्तरण को लेकर आरएसएस चलाएगी धर्म जागरण अभियान
देहरादून: सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोर ग्रुप की चिंतन बैठक में देश में बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर चिंता व्यक्त की है। वहीं कोरोना काल के चलते बीते दो वर्ष के दौरान संघ की गतिविधियां सीमित हो गई थीं। बैठक में निर्णय लिया गया की अब संघ एक बार फिर धर्म जागरण के अपने महत्वपूर्ण एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगा। रायवाला स्थित औरावैली आश्रम के विश्व मंदिर में शनिवार को आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में धर्मांतरण और लव जिहाद का मुद्दा गंभीरता से उठाया…
रुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ से आक्रोशित पुजारियों ने की जांच की मांग
देहरादून: केदारनाथ के चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर समेत पुजारी आवास और धर्मशाला के दरवाजे तोड़े गए हैं। इस मामले की सूचना वन प्रभाग की ओर से जिला प्रशासन को दे दी गई है। वहीं , केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रूद्रनाथ ट्रेक (22 किमी) पर यात्रा शुरू होने से पूर्व मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए वनकर्मियों का गश्ती दल भेजा गया था। लेकिन जब दल रूद्रनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो उन्होंने देखा कि…
सीएम धामी ने दी रामनवमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक है, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने दी लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर बधाई
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान…
रोडवेज बसों में सफर करना हुआ महँगा,टोल टैक्स में वृद्धि के चलते बढा किराया
देहरादून : बढ़ती महंगाई के साथ अब रोडवेज की बसों में सफर भी महंगा हो गया है। टोल टैक्स में वृद्धि के चलते किराये में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत जिन रूटों पर टोल टैक्स लगता है, वहां से यात्रा करने के लिए अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार व अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। वही दूसरी तरफ देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बस और साधारण बस का किराया भी दस रुपये महंगा…
उतराखंड मे लगातार बढ़ रही वनग्नि की घटनाएं
देहरादून: बृहस्पतिवार को प्रदेश में 32 आग लगने की घटनाओं में 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसे मिलाकर पिछले कुछ दिनों में अब तक 332 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल में 21 और कुमाऊं मंडल में आठ घटनाएं सामने आई। इसके अलावा तीन घटनाएं वन्य जीव विहार क्षेत्र में हुई हैं। इसे मिलाकर अब तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जंगल में…
परिजनों की डांट से नाराज होकर युवती ने की आत्महत्या
देहरादून: शुक्रवार सुबह परिजनों की डांट से नाराज होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत की खबर परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों को दी। जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं जब युवती की आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली तो अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रास्ते में…
