22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट

देहरादून : सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भी अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में यात्रा मार्ग पर बर्फ कटान का कार्य शुरू करेगी। गुरुद्वारा ट्रस्ट प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर हेमकुंड…

बल्लूपुर-पावंटा साहिब रोड जल्द बनेगा फोर लेन, केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर कर दी जानकारी

देहरादून : देहरादून शहर में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक परियोजना तैयार की है I जिसके तहत बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1093 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। दो चरणों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट अगले दो साल में 2024 तक पूरा होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर कर यह जानकारी साझा की है। उनके ट्वीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त किया। भारतीय राष्ट्रीय…

प्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी बढ़ रही है। देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम में किसी प्रकार का बदलाव न होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रवाह के कमजोर पडऩे के कारण इस बार मार्च में उत्तराखंड के ज्यादातर जिले सूखे रहे। वहीं, तापमान भी रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा…

आरआरआर देखने पहुचे बिग बी,रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर, प्रसंशको ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून : सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में ऋषिकेश प्रवास पर हैं। इस दौरान बुधवार रात शूटिंग से फुर्सत मिलने के बाद अमिताभ बच्चन अपने साथी कलाकार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता सुनील ग्रोवर आदि के साथ देहरादून रोड स्थित सिनेमा हाल रामा पैलेस पहुंचे। वहां उनके प्रशंसकों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उन्हें गंगाजल भी भेंट किया गया। अमिताभ ने आरआरआर पूरी फिल्म देखी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से बड़ी राहत

देहरादून : प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन कम होते दिख रहे है I कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच करने पर तीन जिलों में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 191 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए…

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग…

उत्तराखंड में पारा बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी

देहरादून : उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इस सीजन में डेढ़ माह में सोमवार तक प्रदेशभर में वनाग्नि की 118 घटनाएं दर्ज की गई। जिससे करीब 150 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा 24 घटनाएं पिथौरागढ़ और 22 घटनाएं बागेश्वर में दर्ज की गई। इस बार तापमान ज्यादा होने के कारण आग की घटनाएं मार्च माह से ही काफी हो गई हैं। जबकि, पिछले साल मार्च तक 60 घटनाएं ही हुई थीं, पूरे सीजन में 1139 घटनाएं…

चारधाम यात्रा शुरु होने से पहले यात्रिओं में उत्साह, 40 से 80 प्रतिशत तक होटल हो चुके है बुक

देहरादून : उत्‍तविश्‍वभर में प्रसिद्ध उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब एक माह का समय शेष है। इस साल तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होगा। जिसको देखते हुए चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में अधिक उत्‍साह देखने को मिल सकता है। चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग भी जोरों पर है। करीब 40 से 80 प्रतिशत तक होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। तीन…

एडमिट कार्ड दिखाकर नहीं काटा जाएगा बिजली कनेक्शन

देहरादून: यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा। बिजली कटौती और बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के विरोध का शाम को असर नजर आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद यूपीसीएल ने फिलहाल यह व्यवस्था कर दी है कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनका…

प्रदेश में अब बिजली और पानी भी महंगा

देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच अब उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी भी महंगा होने जा रहा है। घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं के लिए नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय की गई है वहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 15 फीसदी से अधिक भुगतान करना होगा। गुरुवार को बिजली के भी नए रेट जारी होंगे। विद्युत नियामक आयोग ने नए रेट को अंतिम रूप दे दिया है। पानी के बिल में हर महीने 14 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। जल संस्थान तीन महीने में पानी के…