उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ, पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन

देहरादून : उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्घवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अब ₹1200 प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन ₹1400 प्रतिमाह मिल सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की…

उत्तराखंड में बिजली संकट और गहराने की आशंका

देहरादून : रामगंगा विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन कम होने से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इससे प्रदेश में बिजली संकट और गहराने की आशंका है। पहले जहां यूपीसीएल के पास रोजाना 31 से 32 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही थी, वहीं अब यह उपलब्धता गिरकर 9 मिलियन यूनिट पर आ गई है। जबकि मांग 40 मिलियन यूनिट से अधिक हो रही है। रामगंगा विद्युत परियोजना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। जब तक सिंचाई…

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान, 31 मार्च को गैस सिलिंडर को माला पहनाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

देहरादून : देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके चलते उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां…

देहरादून में सड़क चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों को काटने के विरोध में चिपको आंदोलन

देहरादून : देहरादून में सड़क चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके विरोध में देहरादून के कई गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) लामबंद हो गए हैं। गौरलतब है कि गणेशपुर से डाटकाली मंदिर के बीच दिल्ली-देहरादून राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत एलीवेटेड रोड का विकास किया जा रहा है। जिसके लिए हजारों की संख्या में पेड़ काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनजीओ कार्यकर्ता मोहंड बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को मोहंड पहुंचे और चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ों को…

प्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए विभाग,मुख्यमंत्री धामी के पास 23 विभाग

देहरादून: नई सरकार के बाद आखिरकार मंत्रियों को महकमे की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने खुद के पास महत्वपूर्ण 23 विभाग रखे हैं। मंत्रियों में सबसे भारी भरकम विभाग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दिए हैं। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव एसएस संधु के हस्ताक्षर से यह आदेश किए गए। मंगलवार देर रात भाजपा हाईकमान के ग्रीन सिग्नल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए पोर्ट फोलियो गोपन विभाग के मार्फत राजभवन को मंजूरी के लिए भिजवाई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने…

सोने- चांदी की कीमत में आई गिरावट , देखें कितनी रही कीमत

देहरादून: आज देहरादून सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। जिसके चलते सोना 780.0 रुपये की गिरावट के साथ 52,030.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जहाँ 29 मार्च को यह भाव 52,810.0 रुपये पर बंद हुआ था।चांदी 1,190.0 रुपये गिर कर 1,190.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 69,740.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि…

एक बार फिर पड़ेगी महंगाई की मार, टोल महंगा होने से बढ़ेगा बस किराया और माल भाड़ा

देहरादून: जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। जिसके चलते अब पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल से टोल भी बढ़ा दिया जायेगा। इसमे एनएचएआई ने टोल में 10 रुपये से 55 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी। टोल महंगा होने से बस किराया और माल भाड़ा भी बढ़ जाएगा। दून-हरिद्वार और ऋषिकेश हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लच्छीवाला टोल पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा। इससे निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वालों की जेब ढीली…

दिव्यांग बहन के शिक्षक बनने का सपना हो साकार ,इसलिए डोली में बैठाकर 10वीं की बोर्ड परीक्षा दिला रहे भाई

देहरादून: पिथौरागढ़ जिले के चमाली गांव मे भाई – बहन के प्यार ने मिसाल कायम की है। यहाँ के भाई अपनी दिव्यांग बहन को 10वीं की बोर्ड दिलाने के लिए डोली में बैठाकर परीक्षा केंद्र तक ला रहे हैं। दिव्यांग बहन के सपनों को पंख लगाने के लिए भाइयों के इस कदम की चहुंओर सराहना हो रही है। चमाली गांव निवासी पारस कोहली, उनकी बहनें सानिया और संजना जीआईसी चमाली में पढ़ते हैं। पारस और सानिया 12वीं जबकि संजना 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही हैं। दिव्यांग संजना चलने-फिरने में…

जनता से किये गये वायदो एवं संकल्पों को पूर्ण करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनादेश के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य के विकास से संबंधित कार्यक्रमों आदि के संचालन के लिए विधानसभा में पूर्ण बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद विधेयक पारित कराने व इसके अधिनियम बनने में समय लग सकता है। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य की समेकित निधि से धनराशि आहरण…

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में चार चांद लगा रहे सात रंग के बुरांश के फूल

देहरादून: उतराखंड की खूबसूरत वादियों में सात रंग के बुरांश के फूल यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। आमतौर पर यह केवल लाल रंग में ही मिलता है, लेकिन 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मुनस्यारी में सात रंग के बुरांश खिलते हैं। वहीं केदारनाथ वन प्रभाग के तहत आने वाले भुलकुंड, चोपता और मोहन खाल के जंगलों में भी इन्हें पाया जाता है। इनमें लाल रंग के अतिरिक्त, सुर्ख गुलाबी, हल्की गुलाबी, पीले, सफेद समेत सात अलग-अलग रंग के बुरांश दिख जाएंगे। जिसके चलते…