उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा स्पीकर बनी ऋतु खंडूरी

देहरादून: विधानसभा सत्र 29 मार्च मंगलवार से शुरू हुआ है। जिसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ। उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में सदन चलेगा। राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सदन का संचालन करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा और उनका प्रयास रहेगा कि सदन का संचालन शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से हो। उन्होंने सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष से भी सदन को सुचारू ढंग से संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा…

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज, परिधि में धारा 144 लागू

देहरादून: आज मंगलवार से उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र शुरू हो गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। सुबह 11 बजे से बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। अभिभाषण के शुरू होते ही विपक्ष…

मसूरी और नैनीताल जाने के लिए पर्यटक जल्द उठा सकेंगे हवाई सेवा का आनंद

देहरादून : उत्तराखंड के दो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी और नैनीताल में आवागमन हेतु पर्यटकों के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरु की जाएगी I पर्यटकों के लिए देहरादून से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक देहरादून से नैनीताल और देहरादून से मसूरी के लिए हेली सेवाएं नहीं हैं। मसूरी जाने के लिए पर्यटकों को सड़क मार्ग लेना होता है। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। प्रदेश में इस समय उड़ान योजना के तहत सात हवाई मार्गों पर…

हरीश रावत एक घंटे का मौन व्रत रख जताएंगे आक्रोश

देहरादून : मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत अपने देहरादून आवास पर एक घंटे का मौन उपवास रखेंगे । उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट कर यह जानकारी दी है । उन्‍होंने कहा है कि वह मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिस समय राज्य के महामहिम राज्यपाल विधानसभा में अपना अभिभाषण दे रहे होंगे उस समय मौन उपवास पर रहेंगे। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हरिद्वार जनपद के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। शासन व प्रशासन भाजपा…

चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने क्षेत्र में दुरुस्त करनी होंगी व्यवस्थाएं: डॉ. संधु

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा – 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही है, परन्तु इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ने की संभावना है। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों के यात्रा शुरू होने से पहले…

हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज ठप, भारी नुकसान की आशंका

देहरादून : 28 और 29 मार्च को निजीकरण के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते बैंकों में भी कामकाज ठप रहेगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी काम थप रहा I वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में हो रही इस हड़ताल से नैनीताल जिले में ही करीब 500 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अखिल भारतीय आम हड़ताल में विभिन्न यूनियनों के शामिल होने से बैंक व बीमा समेत वित्तीय सेवाओं से जुड़े संस्थानों में भी काम…

हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेत में घुसकर मचाया आतंक

 देहरादून : रविवार रात हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांवों में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा दिया। हाथियों के झुंड ने गन्‍ने की फसल बर्बाद कर दी। सोमवार को तड़के वन विभाग की टीम ने मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गौरतलब है कि पथरी क्षेत्र के चार गांवों में गन्ने की फसल खाने के लिए हाथी रात के समय गंगा पार कर आते हैं। हाथी लक्सर रोड के अजीतपुर, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी व चांदपुर आदि गांव में घुस आते हैं। हाथी फसल खाते कम हैं, जबकि बर्बाद…

पैसे वापस न करने पर युवक को निर्वस्त्र कर कराया नागिन डांस, आरोपियों ने सीओ पर भी किया हमला

देहरादून : ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर रुद्रपुर के एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया गया I जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की I जिस दौरान आरोपियों ने भागने के चलते कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चार अभी फरार बताए जा रहे हैं।  ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम…

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो

देहरादून: ज्वालापुर क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने महिला संग कईं बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल अक्तूबर में वह उत्तरी हरिद्वार स्थित मायके गई थी। तब उसके घर अक्सर आने जाने वाला युवक हिमांशु ने परिजनों की गैर मौजूदगी में उसे जूस पिलाया। जिसके बाद…

मुख्यमंत्री आवास पर होगी भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक

देहरादून: भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर होनी हैंI इस बैठक में 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगीI जिसमें कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई है। इस बात की सूचना संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी हैंI आज शाम को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष…